(प्रतीकात्मक तस्वीर)
(प्रतीकात्मक तस्वीर)

    Loading

    नई दिल्ली: जाहिर सी बात है, दिवाली में हर कोई अपने घर और ऑफिस की साफ सफाई करते है। ताकि माता लक्ष्मी उनके घर प्रवेश करें। ऐसे में हाल ही में आपके घर में दिवाली की सफाई की गई हो। तभी घर के एक कोने से कॉकरोच निकला होगा। घर में तिलचट्टे होना इतना अच्छा नहीं है। लेकिन अगर आपके घर में कॉकरोच होने की वजह से कोई आपको गिरफ्तार कर ले तो? जी हां चौंकाने वाली बात है लेकिन एक महिला के साथ ऐसा ही हुआ है। इस महिला को इसलिए हथकड़ी पहनाई गई है क्योंकि उसके घर में तिलचट्टे पाए गए थे। आइए जानते है पूरा मामला.. 

    महिला गिरफ्तार 

    आपको बता दें कि यह चौंकाने वाला मामला अमेरिका से सामने आया है। दरअसल 51 वर्षीय कैरन कीज़ एक सामाजिक कार्यकर्ता हैं। उसके घर में कॉकरोच मिले। इसके बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। हुआ यूं कि इस महिला के घर कुछ मरीज आए थे। वह उन मरीजों से मिलने जा रही थी। तभी एक मरीज ने गलती से अपने घर में फायर अलार्म बजा दिया । इसलिए दमकल की गाड़ी तुरंत उसके घर के बाहर आ गई। उसके घर में जो कुछ मिला, उससे दमकलकर्मी हैरान रह गए। 

    घर में मिला ये सब… 

    हैरानी की बात तो यह भी है कि उसके घर में बहुत सारे कॉकरोच थे। अब आप कहेंगे कि यह चौंकाने वाला है, जी नहीं इससे भी ज्यादा चौंकाने वाला ये है कि महिला के घर में एक या दो या दस नहीं बल्कि एक लाख तिलचट्टे थे। यही नहीं बल्कि उसके घर में न सिर्फ कॉकरोच बल्कि 300 से ज्यादा जानवर और पक्षी थे। इसमें 118 खरगोश, 150 पक्षी, 7 कछुए, 3 सांप और 15 बिल्लियां शामिल थीं। रह गए ना दंग? इसके बाद जो हुआ उससे हर कोई हैरान रह गया। 

     

    ऐसे थे घर के हालात 

    पुलिस ने महिला के खिलाफ अवैध रूप से जानवरों को घर में रखने के आरोप में कार्रवाई की है। अधिकारियों ने कहा कि उसके घर की हवा इतनी जहरीली थी कि वहां कोई ज्यादा देर तक नहीं रह सकता था। बचावकर्मियों को हज़मत सूट पहनना पड़ा। शिकायतकर्ता जेड पेंटर ने बताया कि वहां भयानक माहौल था। वहां कोई इंसान या जानवर नहीं रह सकता। फर्श पर हर जगह मलमूत्र था। इससे आप अंदाजा लगा सकते है कि आखिर उस के घर की हालत कैसी होगी। 

    पशु प्रेमी है महिला 

    इस बारे मिली जानकारी के मुताबिक इस महिला को जानवरों से बहुत लगाव था। इसलिए उनके करीबी लोगों ने उन्हें स्नो व्हाइट कहा। उसकी एक दोस्त ने कहा कि उसे पता चला कि एक पालतू जानवर की दुकान बंद हो रही है और वह उन्हें बचाने गई। वह चाहती थी कि वे बेघर न हों। वह जानवरों पर अत्याचार नहीं करना चाहती। उसने अपना सारा पैसा उन्हें एक अच्छा घर देने की कोशिश में खर्च कर दिया। जब उसे लगता था कि एक जानवर बीमार है और उसे एक घर की जरूरत है, तो वह उसकी अच्छी देखभाल करेगी।