प्रतीकात्मक तस्वीर
प्रतीकात्मक तस्वीर

    Loading

    नई दिल्ली: बंदर हमेशा कुछ ना कुछ अजीबोगरीब हरकतें करते रहते हैं। जब उनके हाथ में कुछ आ जाता है तो वे उसे कोई नाम नहीं देते। आप बंदर और टोपीवाले की कहानी जानते हैं। साथ ही आपने इससे जुड़े कई वीडियो भी देखे होंगे। जिसमें बंदर कभी लोगों का खाना तो कभी कोई वस्तु लेकर भाग जाता है। लेकिन बंदर से जुड़ी एक ऐसी खबर सामने आई है। जिसे सुनकर आपके पैरों तले की जमीन खिसक जाएगी। जी हां, क्योंकि इस बंदर ने एक महिला के करीब एक लाख रुपए चुरा लिए हैं। ये खबर थाईलैंड से सामने आई है। वहां एक बंदर महिला का बैग लेकर भाग गया। इस बैग में एक लाख रुपए नकद और कुछ दस्तावेज भी मिले।

    दरअसल, ये घटना थाईलैंड के एक प्रांत की है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, बंदरों का एक समूह पार्क में टहलने निकली एक महिला के पास पहुंचा। महिला को यह बात समझ नहीं आई और तभी उनमें से एक बंदर महिला के पास गया और उसका बैग छीनकर भाग गया। महिला ने पीछे मुड़कर देखा तो बंदर काफी दूर जा चुका था। महिला ने बंदर का पीछा किया लेकिन वह भाग गया।

    इसके बाद बंदर ने महिला का बैग उठाकर गहरी खाई में फेंक दिया। महिला उस पर चिल्लाने लगी, उसकी आवाज सुनकर पार्क के कर्मचारी वहां पहुंचे और महिला ने पूरी सच्चाई बताई। इसके बाद पार्क के कई कर्मचारियों ने बैग को घाटी से बाहर निकालने के लिए अभियान चलाया। अंत में रस्सियों व अन्य सामान की मदद से महिला के बैग को कुछ देर बाद बाहर निकाला गया।

    इन सबके बीच अच्छी बात यह रही कि बंदर बैग की चेन नहीं खोल सका। जिससे एक लाख रुपए व महिला के कई दस्तावेज उस बैग में सुरक्षित निकल गए। इस महिला ने इस वीडियो को सोशल मीडिया पर भी पोस्ट किया है। हालांकि सोशल मीडिया पर लोग महिला को दोष दे रहे हैं तो कुछ यह भी कह रहे हैं कि इसमें किसी की गलती नहीं है।