शॉकिंग! महिला खा रही थी बर्गर, पहले ही निवाले में मुंह के अंदर आई छिपकली

    Loading

    नई दिल्ली: बर्गर भला किसे पसंद नहीं होता है। हर कोई बड़े चाव से उसे खाते है, लेकिन अक्सर कुछ ऐसा हो जाता है कि  खाने का मजा किरकिरा हो जाता है। ऐसा ही हुआ फ्रांस की राजधानी पेरिस में जहां एक महिला बहुत टेस्टी समझकर बर्गर खा रही थी लेकिन उसने पहला ही बाइट लिया तो मुंह में छिपकली आ गई। जी हां दरअसल यह चौंकाने वाली खबर साल 2021 की है लेकिन अब सुर्ख़ियों में आई है। आइए जानते है पूरी खबर.. 

    जैसा की हमने आपको बताया एक महिला को बर्गर खाने के दौरान उसमें छिपकली मिली और इसमें हैरानी वाली बात तो ये कि महिला ने जिस रेस्टोरेंट्स का बर्गर खा रही थी वह एक फेमस ब्रांड है। जी हां वह ब्रांड और कोई नहीं बल्कि  McDonalds का है जहां बर्गर में छिपकली मिली है। 

    पहली बाइट में मुंह में आई छिपकली 

    जैसा की हमने आपको बताया कि पेरिस की रहने वाली महिला के साथ ये घटना बीते साल घटी है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो महिला ने बताया कि उसने एक बर्गर ऑर्डर किया था, बर्गर आने पर जब उसने पहली बाइट मुंह में ली थी उसे मुंह में कुछ अजीब महसूस हुआ। महिला ने बर्गर को खोल कर देखा तो उसके होश उड़ गए। जी हां महिला को बर्गर के अंदर छिपकली मिली, जिसे देख उसकी आंखें फटी की फटी रह गई। 

    पूरी तरह सॉस में लिपटी थी छिपकली

    इस घटना के बारे में महिला ने बताया कि बर्गर को खोलने पर उसके अंदर छिपकली जिस हालत में मिली वह बेहद खौफनाक था। उसने बताया कि बर्गर के अंदर छिपकली सॉस में लिपटी थी। यही नहीं छिपकली के अंदर का मांस भी बाहर निकला हुआ था। वह एक पल के लिए दंग रह गई। आपको बता दें कि इस घटना के बाद महिला इतनी डर गई कि उसने अपने बेबी को फीड करवाना भी बंद कर दिया। क्यों कि महिला बर्गर का पहला बाइट ले चुकी थी ऐसे में उसे इंफेक्शन का डर परेशान करने लगा, इस वजह से उसने अपने बच्चे को फीड करवाना भी छोड़ दिया। 

    रेस्टोरेंट स्टाफ को नहीं पड़ा फर्क

    हैरानी वाली बात तो यह है कि इन सब से रेस्टोरेंट को रत्ती भर भी फर्क नहीं पड़ा। जी हां महिला ने जब रेस्टोरेंट्स से इसकी शिकायत की तो स्टाफ को इससे कोई खासा फर्क नहीं पड़ा। उन्होंने महिला को डिस्काउंट देकर पीछा छुड़ाना चाहा। महिला ने बर्गर को कई दिनों तक फ्रिज में रखा और इसके बाद फेमस फूड ब्रांड पर केस ठोका। इस वजह से अब यह मामला लोगों के सामने आया है।