Image-Instagram-gyan.flix
Image-Instagram-gyan.flix

Loading

नई दिल्ली: अब तक आपने सोशल मीडिया (Social Media) पर सांपों के कई वीडियो वायरल (Viral Video) हो चुके हैं, लेकिन सांप दिखने पर लोग अपनी जान बचाने के लिए उस पर हमला कर देते हैं। या फिर वहां से खुद भग जाते है। लोगों को वाइन पिते हुए तो पाने कई बार देखा होगा लेकिन क्या आपने सांप से बनी वाइन (Snake Wine) के बारे में सुना है? जी नहीं न? लेकिन सोशल मीडिया पर एक ऐसा ही अजीबोगरीब वीडियो सामने आया है, जिसे देख आपके पैरों तले जमीन खिसक जाएगी। आइए जानते है इस वीडियो के बारे में पूरी जानकारी….

तेजी से वायरल हो रहे इस वीडियो में कुछ लोग सांपों से बनी शराब पीते नजर आ रहे हैं। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो में आप देख सकते हैं कि एक वाइन शॉप पर विभिन्न चीनी मिट्टी के बर्तनों में स्नेक वाइन भरी हुई दिख रही है। इस शराब को पीने के लिए नागरिक उमड़ पड़े। वीडियो में कुछ कांच की बोतलों में सांप और शराब भी दिखाई दे रही है।

सांप जहरीला होता है, इसके काटने से इंसान की मौत हो जाती है। फिर भी आप सोच रहे होंगे कि लोग सांप वाली शराब कैसे पीते हैं। जानकारी के लिए आपको बता दें कि यह वाइन चीन, जापान और वियतनाम में पी जाती है, यहां इसकी बहुत ज्यादा डिमांड है। 

वीडियो के मुताबिक, एक कांच की बोतल में एक जिंदा सांप रखा हुआ है। जिसमें सांप को रखने के बाद इसमें सादा वाइन मिलाया जाता है। इस वाइन में सांप को 3 से 4 दिन तक बंद रखा जाता है। जब सांप को भूख लगती है तो वह यह शराब पीता है और उल्टी कर देता है। इसकी उल्टी सांप के शरीर से सारी बुराई दूर कर देती है।

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by GYAN FLIX OFFICIAL PAGE (@gyan.flix)

इसके बाद जीवित सांप को दोबारा बाहर निकाला जाता है। इसे शराब से भरी एक अन्य कांच की बोतल में रखा जाता है। फिर सांप शराब पीकर मर जाता है. चूंकि वाइन में अल्कोहल होता है, इसलिए सांप का जहर भी खत्म हो जाता है। जिंदा सांपों के पास रखी शराब को करीब 3 से 4 साल तक स्टोर किया जा सकता है। वीडियो में बताया गया है कि यह वाइन बालों के झड़ने और अन्य समस्याओं को ठीक करती है। फ़िलहाल ये वीडियो बहुत वायरल हो रह है।