File Photo
File Photo

    Loading

    नई दिल्ली : शरीर का मोटापा (Fat) कई बार तेजी से बढ़ जाता है और महिलाओं में तो प्रेग्नेंसी (Pregnancy) के दौरान उनका वजन (Weight) बढ़ना आम बात है। डिलीवरी के बाद डॉक्टर के सलाह के अनुसार वजन पर धीरे-धीरे आप कंट्रोल भी कर सकते है। आज हम आपको वजन घटाने की एक ऐसी कहानी बताने जा रहे हैं। जो कुछ देर के लिए आपके धड़कनों को रोक देगा। बता दें, एक महिला अपना वजन कम करने के चक्कर में मौत के कगार पर आ पहुंची, यहां तक की महिला के सिर के बाल भी झड़ गए।  

    दरअसल, ये कहानी चीन के हेबेई प्रांत की रहने वाली एक महिला की है। चीनी मीडिया के अनुसार, महिला कि लंबाई करीब 165 सेंटीमीटर है। बता दें, 30 साल की यह महिला सालभर के अंदर ही दूसरे बच्चे को जन्म देने की वजह से महिला का वजन बढ़कर 65 किलो तक पहुंच गया था। जिसके बाद महिला ने वजन कम करने की सनक पकड़ ली। गौरतलब है कि महिला ऐसा करने में कामयाब भी रही। डिलीवरी के बाद सालभर के अंदर ही उसने अपना वजन 65 किलो से घटाकर 25 किलो तक कर लिया। जी हां, महिला ने अपना वजन 40 किलोग्राम तक कम कर लिया। 

    जरूरत से ज्यादा वजन कम करने में महिला कामयाब तो रही, लेकिन उसके बाद उसे कई तरह की शारीरिक और मानसिक समस्याएं होने लगी। महिला की हालत इतनी ज्यादा खराब हो गई कि उसे मजबूरन डॉक्टर के पास जाना पड़ा। ऐसी अवस्था में जब वह डॉक्टर के पास पहुंची तो वहां पर महिला का वजन करने पर उसका वजन केवल 25 किलोग्राम निकला। जिसे देखकर तो डॉक्टर्स भी आश्चर्यचकित रह गए।   

    जांच के बाद डॉक्टर्स ने बताया कि महिला को Anorexia Nervosa नामक गंभीर ईटिंग डिसऑर्डर हो गया है। इसके पीछे की वजह महिला द्वारा कि गई कड़ी डाइटिंग था। जिसकी वजह से महिला के शरीर के कई अंग काम करना बंद करने लगे और पेट से जुड़ी कई दिक्कतें भी उसे हो गई थीं। सिर्फ इतना ही नहीं महिला के सिर के बाल भी झड़ गए। महिला की बिगड़ती हालत को देखकर उसे आईसीयू में शिफ्ट करना पड़ा। महिला की कड़ी डाइटिंग की वजह से उसकी जान पर बन आई।