(Image-Twitter-
Yahoo Malaysia
@Yahoo_MY)
(Image-Twitter- Yahoo Malaysia @Yahoo_MY)

    Loading

    नई दिल्ली: दुनिया कई तरह के रहस्यों से भरी पड़ी है, आज भी कुछ ऐसे रहस्य है जो अबतक नहीं सुलझ पाए। ऐसी ही एक रहस्यमयी खबर हम आज आपके लिए लेकर आये है, जो फिलहर पूरी दुनिया में चर्चा का विषय बनी हुई है। दरअसल जापान के शिकोकू द्वीप पर लगभग 300 साल पहले एक मछुआरे के जाल में जलपरी की लाश (300 Year Old Mermaid Body) फंस गई थी। आइए जानते है पूरी खबर…. 

    मिली 300 साल पुरानी जलपरी 

    आपको बता दें कि इस 300 साल पुरानी जलपरी के लाश का रहस्य आज भी अनसुलझा है। इस बारे में बताया जा रहा है कि 1736 से 1741 के बीच एक मछुआरे के हाथ जलपरी की ये लाश लगी थी। इस जलपरी के लाश को अब जापान के असकुचि के एक मंदिर में रख दिया गया है। हालांकि ये लाश दिखने में अजीब है , लेकिन इसके आकर से इस अजीबोगरीब जीव को जलपरी बताया जाता है। 

    जलपरी को लेकर ये है मान्यता 

    आपको बता दें कि  इसका चेहरा इंसान की तरह है लेकिन इसकी पूंछ है। जलपरियों के बारे में ऐसा कहा जाता है कि जो भी जलपरी के मांस को खाता है वो अमर हो जाता है। अब इस सैंकड़ों साल पुराने जलपरी की लाश को एक्सपर्ट जांच के लिए ले जा रहे हैं, इसके बाद शायद कई रहस्य सुलझ सकते है। 

    (Image-Twitter)

    अब होगा रिसर्च 

    जब ये लाश मछुआरे को मिली थी तब वह काफी अजीबोगरीब स्थिति में थी। जी हां इसके हाथ अपने चेहरे को ढंकने की कोशिश में उठे हुए हैं। इतना ही नहीं बल्कि इसके सिर पर आज भी बाल नजर आते हैं। इसके जबड़े में नुकीले दांत भी साफ़ देखे जा सकते हैं।  इस रहस्यमई ममी की जांच के लिए इसे कुराशिकी विज्ञान और कला विश्वविद्यालय (Kurashiki University of Science and the Arts) के रिसर्चर्स अपने साथ ले गए हैं। 

    धर्म से भी हो सकता है संबंध 

    आपको बता दें कि इस जलपरी के बारे में कुराशिकी विज्ञान और कला विश्वविद्यालय (Kurashiki University of Science and the Arts) का कहना है कि इस ममी का धर्म से भी संबंध हो सकता है। जापान की पौराणिक कथाओं के मुताबिक़, अगर कोई इन जलपरियों के मांस का सेवन कर लेता है तो अमर हो जाता है। माना जाता है कि जब ये ममी मिली थी, तब कई लोगों ने इसके मांस को खाया था।

    (Image-Yahoo Malaysia
    @Yahoo_MY)
     

    जापान की एक मशहूर कहानी 

    दरअसल इससे जुड़ी एक महिला की कहानी जापान में काफी प्रचलित है। कहां  इस महिला ने गलती से जलपरी का मांस खा लिया था। इसके बाद अगले 800 सालों तक वो जिंदा रही थी। वहीं कई लोगों के मुताबिक़, हो सकता है कि किसी वायरस की चपेट में आने की वजह से इस इंसान की हालत ऐसी हो गई होगी। अब जांच के बाद पता चलेगा कि क्या इसके अंदर किसी बीमारी के ट्रेस मौजूद हैं या नहीं। कई लोग अभी तक जापान के मंदिर में आकर इसे देख चुके हैं। अब जांच के द्वारा ही इससे जुड़े कई रहस्य सुलझ सकते है।