सगाई में अंगूठी पहनाकर लड़की ने छुए लड़के के पैर, फिर लड़के ने किया कुछ ऐसा कि पिता ने जड़ा तमाचा- वीडियो

    Loading

    नई दिल्ली: सोशल मीडिया एक ऐसा मंच है जहां इंसान सभी तकलीफो से दूर थोड़ी देर के लिए ही सही हंसी के डहाके लगता है। वैसे तो रोजाना सोशल मीडिया पर शादी से जुड़े कई मजेदार वीडियो (Funny Wedding Video) हम देखते है, जो खूब वायरल भी होते रहते हैं। ऐसा ही एक वीडियो अब तेजी से वायरल हो रहा है हालांकि वह वीडियो शादी का नहीं बल्कि सगाई (Engagement Video)  का है। वीडियो देखने में काफी मजेदार तो है ही, साथ ही इसमें कुछ ऐसा है जो आपने शायद ही पहले कभी देखा होगा, जिसे देख आपकी भी हंसी नहीं रुकेगी।

    वायरल हो रहे इस वीडियो में दिखाया गया है कि सगाई चल रही है, जहां अंगूठी पहनाने के बाद लड़की, लड़के का पैर छूती है। उसके बाद लड़का भी लड़की को अंगूठी पहनाता है, लेकिन आगे जो हुआ वो आपने शायद पहले नहीं देखा होगा, जिसे देख लोग पेट पकड़कर जोर जोर सड़े हंस रहे है। आइए जानते है आखिर ऐसा क्या है इस वायरल वीडियो.. 

    सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि सगाई के दौरान लड़का-लड़की एक दूसरे के आमने सामने खड़े हैं। परिवार के लोग और कुछ रिश्तेदार भी दिख रहे हैं। ऐसे में पहले लड़की लड़के को अंगूठी पहनाती है और फिर नीचे झुककर लड़के के पैर छू लेती है। इसके बाद लड़का भी अंगूठी पहनाता है और वो भी लड़की की तरह ही उसके पैर छू लेता है।  इतने में लड़के के पिता पीछे से उसके सिर पर ज़ोर का थप्पड़ जड़ देते  हैं। 

     
     
     
     
     
    View this post on Instagram
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     

    A post shared by Mohan.Kushwaha (@mohan_kushwaha_8555)

     

    बता दें कि अब इस सगाई का ये वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है और लोगों को खूब पसंद भी आ रहा है।  वीडियो को इंस्टाग्राम पर mohan_kushwaha_8555 नाम के यूजर ने शेयर किया है। वीडियो पर अब तक 87 हजार से ज्यादा लाइक्स आ चुके हैं, और इतना ही है बल्कि वीडियो पर लोग ढेरों कमेंट्स भी कर रहे हैं। वहीं कुछ लोग लड़के की तारीफ कर रहे हैं कि लड़के ने लड़की को अपने बराबर समझा। तो कुछ लोग लड़के का जमकर मजाक उड़ा रहे हैं। हालांकि हंसी मजाक अपनी जगह ठीक है लेकिन इस वीडियो पर आ रही लोगों की प्रतिक्रिया से यह समझ में आता है कि लोगों की सोच कैसी है।