शादी से पहले ही बेशर्म हुआ दूल्हा, गुस्साई दुल्हन ने बारात लौटाई

    Loading

    नई दिल्ली: भारत में शादी को लेकर बहुत उत्साह देखा जाता है। शादी को एक बहुत बड़े उत्साह के जैसे सेलिब्रेट किया जाता है। यहां शादियां बड़े पैमाने पर की जाती है और शादी में दोस्तों सहित रिश्तेदार भी बहुत मजे करते है। बदलते वक्त के साथ और भी बहुत कुछ बदल गया है पहले तो दुल्हन घूंघट में रहती थी और शर्माती नजर आती थी लेकिन आज की दुल्हन तो दूल्हे के बराबरी में खड़े होकर मस्त ढुमके लगाती हुई नजर आती है, और दूल्हा भी बिना किसी सीमाओं के दुल्हन के साथ मस्त मजाक करता है, लेकिन तब क्या हो जो यही मस्ती मजाक शादी टूटने की वजह बन जाए? जी हां ऐसा ही कुछ इस शादी में हुआ है। आइए जानते है क्या है पूरी खबर… 

    दूल्हे ने की अश्लील हरकत 

    आपको बता दें कि यह चौंकाने वाला मामला उत्तर प्रदेश के बदांयू जिले से सामने आ रहा है। यहां एक दूल्हा जयमाला के दौरान अपनी दुल्हन के साथ ऐसी हरकत कर जाता है कि दुल्हन का पारा हाई हो जाता है और वह पति के घर जाने से ही इंकार कर देती है। मीडिया रिपोर्टस की मानें तो बदांयू के बिल्ली निवासी एक युवक की शादी सामूहिक विवाह योजना के तहत हुई थी। बीती सोमवार रात दूल्हा बाकि के बारातियों के साथ दुल्हन के घर पहुंचा। जयमाला के दौरान दूल्हा, दुल्हन के साथ अश्लील हरकत करने लगा, जिसके बाद दुल्हन का पारा हाई हो गया। इसके बाद जो हुआ वह हर किसी के लिए चर्चा का विषय बन गया।

     

    गुस्साई  दुल्हन ने लौटाई बारात 

    इस शादी के बारे में यह बताया जा रहा है कि दूल्हे ने बार- बार दुल्हन के साथ गंदी हरकत की, जिसके बाद दुल्हन ने शादी की रस्मों में शामिल होने से इंकार कर दिया। इस बात से  दूल्हा पक्ष भी गुस्से में आ गया और दोनों पक्षों में मारपीट की नौबत आ गई। मामले में पुलिस का हस्तक्षेप हुआ तो दूल्हे को थाने ले जाया गया. जहां बात रिश्ता टूटने पर आ पहुंची। दरअसल मामले में शादी बीते शुक्रवार को ही हो चुकी थी, क्योंकि यह शादी सामूहिक विवाह का हिस्सा थी इसलिए बाकि की रस्में बाद में की जा रही थी।  इस मामले में पंचायत की सहमति के साथ रिश्ते का अंत कर दिया कर गया है।