शख्स ने गधे को गोद में लेकर सुनाई लोरी, लोग बोले-अब तक का सबसे प्यारा Video

    Loading

    जिन लोगों के घरों में पालतू जानवर होते हैं, वे उन्हें न केवल अपने घर के सदस्य की तरह प्यार करते हैं, बल्कि उनमें उनकी आधी जान उनमें बसती है। सोशल मीडिया (Social Media Viral Video) पर जानवरों से जुड़े कई मजेदार वीडियो वायरल होते रहते हैं। कुछ वीडियो दिलचस्प होते हैं वहीं कुछ वीडियो आपको हैरान कर देते हैं। जिसे देखकर यकीन कर पाना थोड़ा मुश्किल होता है।

    हालही में एक क्यूट वीडियो इंटरनेट पर वायरल हो रहा है जिसमें एक शख्स गधे को गोदी लिए लोरी (Donkey Cutest Viral Video) गए रहा है। यकीनन यह वीडियो देखकर आपको जानवरों पर प्यार आ जाएगा। इस वायरल वीडियो ने लोगों का दिल जीत लिया हैं। 

     
     
     
     
     
    View this post on Instagram
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     

    A post shared by Mr Donkers (@mrdonkers)

    वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि एक शख्स अपने गधे को अपने बच्चे की तरह गोद में लिए घूम रहा है। जानवरों के प्रति इस प्यार भरे वीडियो को देखने के बाद यकीनन आप मुस्कुरा उठेंगे। वीडियो में शख्स ने गधे को गले से लगाया हुआ है। इसके अलावा उसके लिए प्यार भरा गीत गाता हुआ भी नजर आता है। वीडियो देखकर ऐसा लगता है कि जैसे वह गधे को कोई लोरी सुना रहा हो। 

    बता दें कि इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर mrdonkers नाम के पेज पर शेयर किया गया है। वीडियो के कैप्शन में लिखा है, माय फेवरेट लिटिल गर्ल, रेली!’ बेहद क्यूट सा यह वीडियो सोशल मीडिया यूजर्स को काफी पसंद आ रहा है। लोग इसपर मजेदार कमेंट कर रहे हैं। एक यूजर ने कमेंट किया, अभी तक का सबसे प्यारा वीडियो। वहीँ अन्य यूजर ने सवाल किया है कि इतने वजनी गधे को शख्स ने कैसे अपने गोद में उठा रखा है?  ज्यादातर यूजर्स गधे के प्रति शख्स के बेपनाह प्यार की तारीफों में पुल बांधते नजर आ रहे हैं।