(Image- Instagram-suzycortezoficial_2)
(Image- Instagram-suzycortezoficial_2)

    Loading

    नई दिल्ली: दुनिया में कई किस्म के लोग होते है, ऐसी कई चीजें होती है, जो उन्हें कतई पसंद नहीं आती, जिसकी वह बेहद नफरत करते है। लेकिन क्या कभी आपने सूना है कि दुनिया में कोई शख्स ऐसा हो जो सुंदर लड़कियों (Beautiful Girls) से सख्त नफरत करता हो? जी नहीं सुना ना? लेकिन ऐसा ही एक अजीबोगरीब मामला इन दिनों सामने आया है, जिसे जानकर आप भी चौंक जायेंगे। 

    दरअसल एक शख्स को सुंदर लड़कियों से बेहद नफरत है, लेकिन इसी शख्स के घर में एक ऐसी मॉडल ने किराए पर कमरा लिया था, जो हद से ज्यादा सुंदर थी। इसके बाद लड़कियों से नफरत करने वाले मकान मालिक (Owner of the house) ने ने मॉडल के साथ  जो किया वह काफी हैरान कर देने वाला था।  डेली स्टार की रिपोर्ट के अनुसार, मॉडल ब्राजील की रहने वाली है। 

    सुंदर लड़कियों से नफरत करता था शख्स 

    आपको बता दें कि सूजी कॉर्टेज़ (Suzy Cortez) नाम के इस मॉडल का दावा है कि उसने 75 हज़ार रुपये खर्च करके एक रेंटल साइट से अपार्टमेंट किराए पर लिया था। उस वक्त उसे नहीं पता था कि मकान मालिक खूबसूरत लड़कियों से बेहद नफरत करता है, लेकिन जब लड़की ने घर शिफ्ट कर लिया तब उसके साथ मकान मालिक ने बुरा बर्ताव किया और उसे घर से निकाल दिया। इस बारे में मॉडल ने दावा किया कि मकान मालिक ने उसे इस वजह से घर से निकाल दिया क्योंकि वह बहुत ही ज्यादा सुंदर हैं। इस वजह से वह मॉडल से बहुत ज्यादा चिढ़ता था।

    लड़की है मशहूर मॉडल

    बता दें कि रिपोर्ट के अनुसार,  मॉडल सूज़ी कॉर्टेज़ 31 साल की हैं और एडल्ट मॉडल के रूप में काम करती हैं, इतना ही नहीं बल्कि उनकी तस्वीरें पॉपुलर मेंस मैगज़ीन Playboy के कवर पेज पर भी छप चुकी हैं। इस घटना के बारे में मॉडल ने बताया कि साओ पाउलो शहर में उन्होंने एक नया अपार्टमेंट किराए पर लिया था। रेंटल साइट Airbnb से उन्होंने यह अपार्टमेंट बुक किया था।  लेकिन अब उनके साथ जो हुआ है इसके चलते वो अब वह इस साइट पर मुकदमा करने वाली हैं। 

    मकान मालिक ने कचरे में फेंका सामान 

    सूजी की इच्छा थी वह अपने माता-पिता के साथ रहे, इस वजह से उन्होंने नया अपार्टमेंट लिया था। लेकिन अब मकान मालिक के इस बर्ताव की वजह से वह बेहद शर्मिंदा महसूस कर रही हैं। खबर के अनुसार, मकान मालिक को मॉडल के कपड़ों से आपत्ति थी। सूजी ने बताया कि मकान मालिक ने दूसरे ही दिन उन्हें जिम के कपड़े में देखा था।

    इसके बाद उन्हें घर छोड़ने के लिए कह दिया था।  सूजी ने आरोप लगाया कि मकान मालिक ने उनका सामान भी कूड़ेदान में फेंक दिया था। वाकई में जहां पूरी दुनिया में शख्स सुंदर महिलाओं से आकर्षित होती है, सुंदर महिलाओं को पसंद किया जाता है, ऐसे में यह खबर बेहद चौंकाने वाली है।