नयी दिल्ली: सोशल मीडिया पर अक्सर कई वीडियो वायरल होते रहते हैं। इनमें से कुछ वीडियो लोगों को इमोशनल कर देते हैं। तो कुछ वीडियो देख लोगों का हंस-हंस कर बुरा हाल हो जाता है। अक्सर लोग अपना मूड ठीक करने के लिए सोशल मीडिया पर वीडियो देखते हैं। इसी दौरान में कुछ ऐसे वीडियो भी नज़र आ जाते है, जिसे देख आप अपनी हंसी कंट्रोल नहीं कर पाते। अब सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है।
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्विटर पर @NitinArchitect नाम के अकाउंट से एक वीडियो शेयर किया गया है। इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि, सड़क पर एक बाइक, कार से टकरा जाती है। बाइक और कार के बीच इतनी जोर से टक्कर होती है कि, बाइक सवार सीधे कार के ऊपर उछलकर बैठ जाता है।
जब अख़बार के अंदर राशिफ़ल मे लिखा हो कि आप बहुत जल्द टू व्हीलर से फोर व्हीलर पर आ जाओगे pic.twitter.com/xHlI8OviTL
— Nitin (@NitinArchitect) July 3, 2022
इस वीडियो के कैप्शन में लिखा, ‘जब अख़बार के अंदर राशिफ़ल मे लिखा हो कि आप बहुत जल्द टू व्हीलर से फोर व्हीलर पर आ जाओगे।’अब सोशल मीडिया पर यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो पर कई लोग कमेंट्स कर रहे हैं। कुछ लोग इस वीडियो पर बेहद अजीबोगरीब कमेंट्स कर रहे हैं।