viral-video duck-play-hide-and-seek-with-tiger-in-pond-viral-video

इस वीडियो में बत्तख और बाघ दोनों ही एक नहर में दिखाई दे हैं।

    Loading

    मुंबई, अक्सर सोशल मीडिया (Social Media) पर जानवरों (Animal Viral Video) के वीडियो को काफी पसंद किया जाता है। आये दिन सोशल मीडिया पर जंगली जानवरों के वीडियो तेजी से वायरल हो जाते है। जंगली जानवरों में शेर, बाघ, चीता, भालू को काफी खतरनाक जानवर माना जाता है। यह खूंखार जानवर सामने आने पर छोटे जानवर भी अपनी जी-जान लगाकर उनसे लड़ना शुरू कर देते है। ऐसा ही एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। 

    हाल ही में रोमांचक वीडियोज के लिए फेमस ट्विटर अकाउंट @buitengebieden_ पर एक बत्तख (Duck) और बाघ (Tiger) का वीडियो शेयर किया गया। यह वीडियो लोगों को बेहद पसंद आ रहा है। इस वीडियो में देख सकते हैं कि, एक जू की नहर में जहां एक बत्तख, बाघ के साथ आंख मिचौली खेलते हुए दिखाई दे रही है। इस वीडियो में दिखाई देने वाली बत्तख, बाघ को काफी परेशान कर रही है। अब आप सोच रहे हो कि, छोटी सी बत्तख, खूंखार बाघ को कैसे परेशान कर सकती है। लेकिन, यह सच है!

    दरअसल, इस वीडियो में बत्तख और बाघ दोनों ही एक नहर में दिखाई दे हैं। नहर में बाघ कुछ तलाश कर रहा है। तभी अचानक पानी से एक बत्तख निकल आती है। बत्तख को देखते ही बाघ उसका शिकार करने की कोशिश करता है। मगर बत्तख चालाकी से पानी के अंदर फिर घुस जाती है और बाघ उसे ढूंढने लगता है।लेकिन, चालक बत्तख बाघ के कुछ दूर जाकर पानी से बाहर निकलती है।

    इसके बाद बाघ फिर उसके पास जाता है लेकिन बत्तख एक बार फिर पानी में चली जाती है और बाघ उसे ढूंढने लगता है। अब सोशल मीडिया पर यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो को अब तक 2 लाख से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं। वहीं, 10 हजार से ज्यादा लोगों ने इसे लाइक किया है।