नई दिल्ली: सोशल मीडिया (Social Media) पर अक्सर कई ऐसे वीडियो वायरल (Viral Video) हो जाते है, जिसे देख आपको अपनी आँखों पर यकीन नहीं होता। अब सोशल मीडिया एक महिला का वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो में महिला जिस बखूबी के साथ गोबर के उपले बनाकर दीवार पर लगा रही है, उसे देख हर कोई हैरान रह गया है।
हाल ही में सोशल मीडिया पर आईएएस अधिकारी अवनीश शरण (IAS Awanish Sharan) ने अपने ट्विटर अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि, एक महिला दोनों हाथों में गोबर के बने ताजे उपले लिए हैं। वह उन्हें हवा में कई फुट ऊंचाई तक उछालकर दीवार पर लगा रही है। वह इतने बेहतरीन तरीके से गोबर के उपले को दीवार पर लगा रही है, जिसे देख हर कोई इस महिला की तारीफ करने पर मजबूर हो जाएं। आईएएस अधिकारी अवनीश शरण (IAS Awanish Sharan) ने इस वीडियो के कैप्शन में लिखा है- ‘बॉस्केटबॉल टीम इन्हें ढूंढ रही है।’
Indian basket ball team is searching for her. pic.twitter.com/hE2dBy7nAu
— Awanish Sharan (@AwanishSharan) June 29, 2022
अब सोशल मीडिया पर इस महिला का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। कई लोग इस वीडियो को लाइक कर रहे हैं। इसके साथ ही लोग महिला के टैलेंट की तारीफ भी कर रहे हैं। लोगों का कहना है कि इस महिला को भारतीय बास्केट बॉल टीम में भर्ती हो जाना चाहिए।