दुल्हन को देखक इमोशनल हुआ दूल्हा, दोस्तों ने समझाया फिर हुआ ये…देखें Video

    Loading

    Wedding Video: आपने अक्सर शादियों में दुल्हन को रोते हुए देखा होगा। जब दुल्हन शादी के बाद घर से विदा होती है तो हर किसी की आंखे नम हो जाती है। घर के परिवार के सदस्य से (Bride Groom Viral Video) लेकर रिश्तेदारों की आंखों में आंसू आ जाते हैं। इतना ही नहीं, बहुत बार तो घराती के अलावा बाराती भी भावुक होकर रोने लगते हैं। पर इंटरनेट पर वायरल वीडियो में दूल्हा खुद इमोशनल होकर फूट-फूटकर रोने लगता है।  

    दुल्हन को देखकर रोने लगा दूल्हा

    वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि दुल्हन अपनी शादी वाले दिन एंट्री लेती है और अपनी खुशी जाहिर करने लिए खुशी से झूमकर नाचने लगती है।  दुल्हन को देखने ही दूल्हे के आंख में आंसू आ जाते हैं। इमोशनल होकर दूल्हा अपनी दुल्हन को टकटकी निगाह से देखता ही रहता है। कुछ देर तक देखने के बाद वह रोने लग जाता है। दूल्हे के दोस्तों ने जब उसे रोते हुए देखा तो उसके करीब आकर हंसाने की कोशिश करने लगे। 

     
     
     
     
     
    View this post on Instagram
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     

    A post shared by Wedding Planning_witty Wedding (@witty_wedding)

    दुल्हन ने मानाने के लिए किया कुछ ऐसा

    दूल्हे को रोता देख दुल्हन पास जाकर हाथ पकड़ लेती है, आंसुओं को पोछाकर साथ में डांस करने लगती है। यह देखकर वहां खड़े लोगों के चेहरे पर मुस्कान आ जाती है। इंटरनेट पर वायरल वीडियो को लोग बेहद पसंद कर रहे हैं।

    बता दें कि इंस्टाग्राम (Instagram Reels) पर विटी वेडिंग नाम के अकाउंट द्वारा यह वीडियो जैसे ही अपलोड किया गया है। वीडियो को अब तक 11 हजार से ज्यादा लोगों ने लाइक और एक लाख बार इसे देखा जा चुका है।