Screengrab From Posted Video
Screengrab From Posted Video

    Loading

    जानवरों के कई वीडियो सोशल मीडिया (Social Media) पर वायरल (Viral Video) होते रहते हैं। इनमें से कई वीडियो काफी मज़ेदार होते हैं, तो वहीं कुछ वीडियो हैरान (Shocking Video) करने वाले भी होते हैं। कुछ वीडियो जंगल का राजा शेर (Lion Video) के भी होते हैं, जिसमें वह शानदार तरीके से शिकार करते दिखाई देते हैं। लेकिन आज हम जिस वीडियो के बारे में यहां बात कर रहे हैं, उसे देखकर आपके होश उड़ जाएंगे। 

    दरअसल, इस वायरल वीडियो में जंगल का राजा शेर 5 बाघों (Tigers And Lion Video) के बीच फंस जाता है। जिसमें बारी-बारी से बाघ शेर पर हमला करते हुए नज़र आ रहे हैं। हालांकि, इस वीडियो में वह मस्ती-मज़ाक करते हुए दिखाई दे रहे हैं। सोशल मीडिया पर इस वीडियो को काफी पसंद किया जा रहा है। 

    देखें वीडियो-

     
     
     
     
     
    View this post on Instagram
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     

    A post shared by Wildlifeanimall (@wildlifeanimall)

    वायरल हो रहे इस वीडियो में देखा जा सकता है कि एक पिंजरे में एक शेर और 5 बाघों को एक साथ रखा गया है। जहां, उनकी अनबन हो जाती है। फिर पांचों बाघ मिलकर टीम बना लेते हैं और शेर पर हमला कर लेते हैं। उस पिंजरे में शेर खुद को बहुत अकेला भी महसूस करता है। वीडियो में आगे देखा जा सकता है कि, बाघ शेर को धड़ाधड़ थप्पड़ भी मारने लगते हैं। वहीं शेर बेबस होकर सिर्फ पिटता हुआ नज़र आता है। 

    इस तरह भाग और शेर की लड़ाई का वीडियो शायद ही कभी अपने देखा होगा। सोशल मीडिया साइट इंस्टाग्राम पर शेर और बाघों को आपस में लड़ने का वीडियो wildlifeanimall नाम के एकाउंट से शेयर किया गया है। इस वीडियो को देखने के बाद कई तरह के कमेंट्स भी कर रहे हैं। वहीं इस वीडियो को काफी पसंद भी किया जा रहा है।