Pic Credit : Twitter
Pic Credit : Twitter

    Loading

    अक्सर हम अपने बचपन की फोटोज और वीडियोस (Photos and Videos) देखकर अपने बचपन को याद करते हैं और सोचते हैं कि काश हमारा बचपन हमें फिर मिल पाता। सोशल मीडिया (Social Media) पर एक वीडियो वायरल हो रहा है,  जिसे देखकर आपको अपना बचपन जरुर याद आ जाएगा। यह वीडियो एक बच्चे का है जिसे खाना खाते समय नींद आ जाती है और वह धड़ाम से गिर पड़ता है। यह वीडियो बहुत ही तेज़ी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

    खाना खाते समय धड़ाम से गिरा बच्चा 

    इस वीडियो में देखा जा सकता है कि कैसे एक छोटा बच्चा (Small Child) खाना खाते-खाते नींद में गिर जाता है। बच्चा लगभग 4 से 5 साल तक का है और उसके हाथ में प्लेट है जिसमें चावल रखा है। बच्चा इतनी नींद में है कि वह खाना खाते भी झपकी ले रहा है। कुछ समय तक खाना खाते समय बच्चा खुद को संभालता भी है लेकिन काफी देर बाद वह अपनी नींद को कंट्रोल (Control) नहीं कर पाता और धड़ाम से प्लेट लेकर गिर जाता है।

    1 लाख से ज्यादा मिल चुके हैं व्यू

    अगर आप यह वीडियो देखते हैं तो आप अपनी हंसी कंट्रोल नहीं कर पाएंगे। आप हंस-हंस कर लोट-पोट हो जाएंगे। यह वीडियो सोशल मीडिया पर बहुत तेज़ी से वायरल हो रहा है। ट्विटर एक @ganeshnain (Twitter User) नामक यूजर ने इसे शेयर करते हुए लिखा है ‘क्या बचपन था जब खाते-खाते भी नींद आ जाती थी’। इसके साथ ही इस वीडियो को अब तक 1 लाख (1 Lakh) से ज्यादा व्यू (View) मिल चुके हैं। इस वीडियो को देखकर आपको भी अपना बचपन जरुर याद आ जाएगा।