yoga-day-2022 itbp-jawans-did-yoga-amidst-snow-at-a-height-of-thousands-of-feet

    Loading

    नई दिल्ली: आज पूरी दुनिया में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस (International Yoga Day 2022) मनाया जा रहा है। भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) ने भी आज कर्नाटक के मैसुरु पैलेस ग्राउंड में हजारों लोगों के साथ योगाभ्यास किया। देश के बड़े नेता हो या आम जनता। हर कोई आज के दिवस को मना रहा है। इसी दौरान ITBP जवानों भी योगाभ्यास करते हुए आज के दिन को मनाया है।

     

    हाल ही में न्यूज़ एजेंसी एएनआई ने ITBP जवानों के कुछ तस्वीरें शेयर किए है। जिसमें वह योगाभ्यास करते हुए नज़र आ रहे हैं। इस तस्वीरों में छत्तीसगढ़, असम और सिक्किम के जवान नज़र आ रहे हैं। वह सूर्य नमस्कार करते हुए दिखाई दिए। इस मौके के लिए जवानों ने एक गीत भी तैयार किया है। 

    वहीं, हिमाचल प्रदेश में जवान 16 हजार फीट की ऊंचाई पर योग करते दिखाई दिए। लद्दाख में जवानों ने 17 हजार फीट की ऊंचाई पर योग किया। इसके साथ ही सिक्किम में जवानों ने 17 हजार फीट की ऊंचाई पर बर्फ के बीच योग किया।

    सोशल मीडिया पर जवानों के योगाभ्यास करते हुए तस्वीरें तेजी से वायरल हो रही है। कई लोग इन तस्वीरों पर कमेंट्स कर रहे हैं। इतनी फिट ऊंचाई पर बर्फ में जवानों को योग करते देख लोग हैरान रह गए हैं। लोग जवानों के जज्बे की तारीफ कर रहे हैं।