PIC: imogenation_/Instagram
PIC: imogenation_/Instagram

    Loading

    ब्रिटेन की रहने वाली 28 वर्षीय इमोजेन हॉर्टन (Imogen Horton) सोशल मीडिया (Social Media) पर काफी एक्टिव रहती हैं। वह काफी फेमस सेलिब्रिटी हैं, जिनके यूट्यूब पर काफी फोल्लोवेर्स भी हैं। ऐसे में कुछ समय पहले ब्लॉगर ने एक बच्ची को जन्म दिया है। इसमें सबसे दिलचस्प बात ये है कि बच्ची को जन्म देते हुए उन्होंने अपने 425,000 YouTube सब्सक्राइबर्स को भी दिखाया। जिसे लेकर इमोजेन कहती हैं कि, उन्हें इस बात का कोई पछतावा नहीं है। 

    बता दें कि इमोजेन हॉर्टन ने अपने YouTube चैनल Imogenation पर बेटी रेनेलिया (Renaelia) के जन्म देने के फुटेज शेयर किए हैं। रेनेलिया के जन्म को फिल्माने के अपने फैसले के बारे में वह कहती हैं कि, उनके लिए यह कोई बड़ी बात नहीं थी, क्योंकि वह हमेशा ही कैमरे के सामने रही हैं। उन्हें कैमरे के सामने परफॉर्म करना पसंद है। इसलिए उन्हें अपनी बच्ची के जन्म को कैमरे के सामने फिल्माने में कोई पछतावा नहीं है। 

     
     
     
     
     
    View this post on Instagram
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     

    A post shared by Imogen Horton (@imogenation_)

    डिलीवरी के समय को याद करते हुए इमोजेन ने कहा कि उस समय उनके पति स्पेंसर (Spencer) भी उनके साथ मौजूद थे। कपल बच्ची जन्म के वीडियो को शूट करने पर सहमत थे, लेकिन उन्होंने एक दायरा निश्चित कर रखा था। इमोजेन के अनुसार,अगर आगे चलकर उनकी बेटी कहेगी कि ये वीडियो उसे नहीं पसंद तो हम उसे हटा देंगे। 

    गौरतलब है कि इमोजेन और स्पेंसर ने 2019 में YouTube पर ही अपनी शादी को भी लाइव फिल्माया था। इसके अलावा उन्होंने अपने सेक्स लाइफ के बारे में भी YouTube पर ऑनलाइन सवाल-जवाब किए थे। हालांकि, उनका अपनी बेटी के जन्म को YouTube पर दिखाना कई यूजर्स को पसंद नहीं आया है। वहीं कुछ लोगों ने उनके खुले विचारों को पसंद भी किया।