Putin's 'secret palace' is the most expensive property in entire Russia, see photos

Loading

मास्को: रूस (Russia) के विपक्षी नेता और राष्ट्रपति व्‍लादिमिर पुतिन (President Vladimir Putin) के आलोचक एलेक्सी नवलनी (Alexei Navalny) की रिहाई को लेकर एक तरफ रूस में लगातार प्रदर्शन हो रहे हैं तो दूसरी तरफ नवलनी की गिरफ्तारी के बाद से पुतिन की अंतरराष्ट्रीय स्तर पर आलोचना हो रही है। ऐसे में पुतिन के ‘सीक्रेट पैलेस’ होने की बात सामने आई है जिसके बाद से रूस में विरोध प्रदर्शन और भी तेज़ हो गए हैं। 

महल 100 अरब रुपए से भी ज़्यादा है

नवेलनी (Navalny) द्वारा शेयर किए गए एक वीडियो में पुतिन के महल का ज़िक्र और उसकी तस्वीरें साझा की गई हैं। 17 जनवरी को नवेलनी को गिरफ्तार कर लिया गया था जिसके बाद ये वीडियो जारी किया गया था। नवेलनी के वीडियो को उनकी टीम ने अपलोड किया था जो अब सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो गया है। बताया जा रहा है कि, पुतिन के इस महल की कीमत 100 अरब रुपए से भी ज़्यादा है। पुतिन का यह सीक्रेट पैलेस दक्षिणी रूस में स्थित जेलेंजिक शहर में है जिसे ब्‍लैक सी के किनारे बनाया गया है। 

जंगल के बीचों बीच है महल

एक बड़े जंगल के बीचों बीच मौजूद ये महल 170 एकड़ में फैला हुआ है और ये किसी बड़े राजा के महल से कम नहीं है। सोशल मीडिया पर महल को ‘पुतिन पैलेस’ कहा जा रहा है और इस प्रॉपर्टी की कीमत 1.37 बिलियन डॉलर बताई जा रही है जो करीब 100 अरब रुपए से भी अधिक है। इसे रूस में देश की सबसे बड़ी प्रॉपर्टी भी कहा जा रहा है।  

पैलेस में सब कुछ है मौजूद 

पैलेस में कसीनो, वाइन यार्ड, हेलीपैड, सिनेमा हॉल और स्पा जैसी सारी लग्‍जरी सुविधाएं मौजूद हैं। इसमें पुतिन के ख़ुफ़िया मास्टर बीएड रूम मौजूद हैं। पैलेस में आइस हॉकी के लिए स्‍टेडियम और चर्च भी है। महल को इतना सुरक्षित रखा गया है कि इसके आसपास भी ‘नो फ्लाइंग ज़ोन’ है। 

 77 वर्ग किलोमीटर की जमीन खुफिया एजेंसी की निगरानी में है

पुतिन के इस सीक्रेट महल में एक बड़ी सुरंग भी मौजूद है जो महल से सीधे समुद्र के किनारे पर निकलती है। महल के आसपास के क्षेत्र में खुफिया एजेंसी का नियंत्रण है। नवलनी ने वीडियो में बताया है कि, 77 वर्ग किलोमीटर की जमीन खुफिया एजेंसी की निगरानी में है जिससे इस महल के आसपास जाना जान के खतरे से कम नहीं है।  

ऐसे शूट किया गया वीडियो, पुतिन ने कहा- मेरा नहीं है महल

नवेलनी ने दावा किया है कि उनकी टीम ने ड्रोन की मदद से महल और इसके आसपास की फुटेज ली। हालांकि राष्‍ट्रपति पुतिन ने साफ इनकार किया है कि ये प्रॉपर्टी उनकी है। पुतिन ने इस सीक्रेट महल को लेकर नवेलनी की बातों को खारिज किया और कहा कि वीडियो में दिखाया गया ये पैलेस उनका नहीं है।