Kamala Harris
File Pic

    Loading

    नई दिल्ली. एक अन्य बड़ी खबर के अनुसार अमेरिका की उपराष्ट्रपति कमला हैरिस (Kamla Harris) भी अब कोरोना पॉजिटिव (Corona Posetive) पाई गईं हैं। वहीं पॉजिटिव आने के बाद उन्होंने खुद को क्वारैंटाइन कर लिया है। 

    उधर अमेरिकी मीडिया के हवाले से उन्होंने यह जानकारी खुद दी है। वहीं हैरिस के मुताबिक, डॉक्टरों ने उन्हें आराम करने की सलाह दी है। हालांकि, अमेरिकी उपराष्ट्रपति में फिलहाल कोरोना के गंभीर लक्षण नहीं मिले हैं।

    इधर अमेरिकी प्रेस बयान के अनुसार, कमला हैरिस में फिलहाल कोई बड़े लक्षण नहीं दिख रहे हैं। वह फिलहाल आइसोलेशन में रहेंगी और उपराष्ट्रपति के आवास से ही अपने काम करती रहेंगी। उनके संबंधित हालिया यात्रा कार्यक्रमों के कारण वह राष्ट्रपति या प्रथम महिला के निकट संपर्क में भी नहीं रही हैं। 

    ख़बरों के अनुसार उपराष्ट्रपति हैरिस सीडीसी के दिशानिर्देशों और चिकित्सकों की सलाह का पालन करेंगी और नकारात्मक रिपोर्ट के बाद ही व्हाइट हाउस लौटेंगी। पता हो कि 57 वर्षीय हैरिस कोरोना वैक्सीन की दोनों डोज के साथ बूस्टर डोज भी लगवा चूकी हैं।