चीनी वैज्ञानिकों का दावा, अब मर्द भी दे सकेंगे बच्चे को जन्म!

    Loading

    नई दिल्ली: एक बच्चे को जन्म केवल महिलाएं ही दे सकती हैं। यह बात तो सभी जानती हैं कि पुरुष प्रेग्नेंट (Pregnant) नहीं हो सकते। लेकिन, आज हम आपको एक ऐसी जानकारी देने जा रहे हैं, जिसे जानकर आपको काफी हैरानी होगी, साथ ही इसपर विश्वास कर पाना भी बेहद मुश्किल होगा। चीन (China) हमेशा से ही अपने अजीबो-गरीब रिसर्च (Strange Research) करने के लिए जाना जाता है। इसी कड़ी में चीन के वैज्ञानिकों (Chinese Scientists) ने एक रिसर्च की है, जिसके बाद उन्होंने यह निष्कर्ष निकाला है कि पुरुषों भी प्रेग्नेंट हो सकते हैं (Men Can Get Pregnant Too) । चीन के सनकी वैज्ञानिकों ने नर चूहे में बच्चेदानी फिट कर बच्चे पैदा करवाए (In Male Rat Fit The Uterus And Give Birth To Children) और यह दावा किया है कि उन्होंने पुरुषों को प्रेग्नेंट करने का चमत्कार कर दिखाया है। इस अजीब रिसर्च के लिए वह कई सालों से प्रयास कर रहे थे।

    ध्यान देने वाली बात यह है कि, हाल ही में चीन की वुहान लैब से निकले एक वैज्ञानिक ने यह दावा किया था कि चीन अजीबोगरीब रिसर्च करता रहता है। लैब में ऐसे भी कई रिसर्च किए जाते हैं जो ज़्यादातर देशों में बैन हैं। वहीं चीन में वैज्ञानिकों ने इस रिसर्च में नर चूहे की बॉडी पर एक्सपेरिमेंट किया, जिसमें उन्होंने नर चूहों की बॉडी में सर्जरी के जरिए मादा की बॉडी से निकाला गया बच्चेदानी फिट किया और नर को प्रेग्नेंट कर सिजेरियन के जरिए बच्चे पैदा करवाए गए। इस बेहद अजीब रिसर्च के बाद यह उम्मीद की जा रही है कि भविष्य में पुरुष भी प्रेग्नेंट हो सकते हैं। इंफोवार्स की रिपोर्ट के अनुसार, इस रिसर्च के बाद अब वह ट्रांसजेंडर भी बच्चे पैदा कर सकते हैं, जो बच्चों की चाहत रखते हैं। 

    कैसे हुआ ये प्रयोग?

    ये प्रयोग शंघाई के नेवल मेडिकल यूनिवर्सिटी द्वारा किया गया। जहां वैज्ञानिकों ने पहले मादा चूहों की बॉडी से बच्चेदानी को निकला और फिर उसे नर चूहे की बॉडी में फिट किया। जिसके बाद नर चूहों को प्रेग्नेंट कर उसकी सिजेरियन से डिलीवरी की। हालांकि, अभी इसकी सक्सेस रेट मात्र 3।68 परसेंट ही बताई गई है। जिसमें नर चूहे ने 10 बच्चे पैदा किया। सबसे ज़्यादा हैरान करने वाली बात ये है कि चीन के वैज्ञानिक अब इस रिसर्च को इंसानों पर अपनाने की सोच रहे हैं