Former-New-Zealand-Prime-Minister-Jacinda-Ardern-marries-partner-Clarke-Gayford

Loading

नवभारत डिजिटल टीम: न्यूजीलैंड की पूर्व प्रधानमंत्री जेसिंडा आर्डर्न (Jacinda Ardern) ने शनिवार (13 जनवरी) को अपने पार्टनर  क्लार्क गेफोर्ड (Clarke Gayford) के साथ शादी के बंधन में बढ़ गई है। पूर्व प्रधानमंत्री और उनके पार्टनर गेफोर्ड  निजी समारोह में एक दूजे के हुए। बताया जा रहा है कि जेसिंडा की शादी में  न्यूजीलैंड के पूर्व प्रधानमंत्री क्रिस हिपकिन्स भी मौजूद थे।

कोरोना की वजह से शादी हुई थी स्थगित 

न्यूजीलैंड की पूर्व प्रधानमंत्री जेसिंडा (43) और उनके पार्टनर गेफोर्ड (47) ने मई 2019 में सगाई की थी। दोनों 2022 में अपने नए जीवन की शुरुआत करने वाले थे। लेकिन कोरोना महामारी के कारण सख्त प्रोटोकॉल के वजह से उनकी शादी नहीं हो पाई। पुरे देश में इससे बचने के लिए सख्त पाबंदियां लागू की गईं। जिसके कारण जेसिंडा ने भी अपनी शादी को स्थगित कर दिया था। जेसिंडा ने कहा था कि जीवन ऐसा ही है। मैं साहस के साथ कह सकती हूं कि मैं हजारों न्यूजीलैंड वासियों से अलग नहीं हूं।

जैसिंडा आर्डर्न-क्लार्क गेफोर्ड (Photo Credit: benmackey/X)

पूर्व पीएम की शादी न्यूजीलैंड की राजधानी वेलिंगटन में नॉर्थ आइलैंड में हॉक बे पर संपन्न हुई। दोनों की शादी की तस्वीरों खूब वायरल हो रही है। इसमें अर्डन को सफेद रंग की हॉल्टर नेक ड्रेस पहने देखा जा सकता है। साथ ही गेफोर्ड ने काले रंग का सूट पहना हुआ है। शादी में बहुत कम  मेहमानों को बुलाया गया था। खबरों की मानें तो पूर्व पीएम की शादी में पचास से 75 अतिथि मौजूद थे। निजी समारोह में न्यूजीलैंड के पूर्व प्रधानमंत्री क्रिस हिपकिन्स भी मौजूद थे।

जैसिंडा आर्डर्न-क्लार्क गेफोर्ड (Photo Credit: benmackey/X)

महामारी के वक्त उल्लेखनीय काम 

जेसिंडा की बात करें तोम वह महज 37 साल की उम्र में न्यूजीलैंड की प्रधानमंत्री बनी थी। जेसिंडा के काम काज ने काफी सुर्खियां भी बटोरीं। वह देखते ही देखते ग्लोबल आइकॉन बन गई थीं। न्यूजीलैंड के इतिहास के सबसे खतरनाक गोलीकांड और कोरोना महामारी का सामना करने के लिए जेसिंडा की दुनियार में सराहना हुई।

जैसिंडा आर्डर्न-क्लार्क गेफोर्ड (Photo Credit: benmackey/X)