ऐरी (अमेरिका): अमेरिका (America) में डेमोक्रेटिक पार्टी (Democratic Party) की उपराष्ट्रपति उम्मीदवार कमला हैरिस (Kamala Harris) मंगलवार को 56 साल की हो गई। इस मौके पर पार्टी के राष्ट्रपति पद उम्मीदवार जो बाइडेन (Joe Biden) ने उन्हें बधाई देते हुए कहा कि उनका अगला जन्मदिन (Birthday) हम व्हाइट हाउस (White House) में मनाएंगे।
बाइडेन ने इस मौके पर अपने ट्विटर अकाउंट से एक तस्वीर भी साझा की जिसमें दोनों हाथ मिलाते दिख रहे हैं। उन्होंने ट्वीट किया, ‘‘ कमला हैरिस को जन्मदिन की बधाई। अगले साल आइसक्रीम के साथ इस दिन को व्हाइट हाउस में मनाएंगे।”
Happy Birthday, @KamalaHarris. Next year, let’s celebrate with some ice cream at the White House. pic.twitter.com/SWhS32AaIE
— Joe Biden (@JoeBiden) October 20, 2020
उल्लेखनीय है कि अगस्त में बाइडेन ने कमला हैरिस को उप राष्ट्रपति पद उम्मीदवार के तौर पर नामित किया था। अगर कमला हैरिस निर्वाचित होती हैं तो वह अमेरिका की पहली महिला उप राष्ट्रपति होंगी।
वहीं, बाइडेन अगले महीने अपना 78वां जन्मदिन मनाएंगे। हैरिस ने कहा कि जन्मदिन पर उनकी इच्छा है कि सभी लोग घरों से बाहर निकलकर मतदान करें। हैरिस की भांजी मीना हैरिस का जन्मदिन भी 20 अक्टूबर को ही पड़ता है और इस मौके पर उन्होंने अपनी भांजी को भी बधाई दी।