today earthquake tremors Pakistan China and Papua New Guinea
Earthquake in three countries File Photo

    Loading

    नई दिल्ली. चिली (Chile) से आ रही बड़ी खबर के अनुसार, यहां के बायोबियो क्षेत्र के पास 6.1 तीव्रता का बड़ा भूकंप (Earthquake) आया है। वहीं यूरोपीय-भूमध्यसागरीय भूकंपीय केंद्र (EMSC) ने कहा कि मध्य चिली में बायोबियो क्षेत्र के तट पर बीते शनिवार देर रात 6.1 तीव्रता का भूकंप आया है। EMSC ने जानकारी देते हुए कहा कि, यह भूकंप 20 कि.मी (12 मील) की गहराई पर था। वहीं इस नुकसान को लेकर फिलहाल विवरण आना बाकी है। 

    जानकारी दें कि, बीते 24 सितंबर 2022 में भी चिली में भूकंप के झटके महसूस किए गए थे। वहीं नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी के अनुसार चिली में 6। 1 तीव्रता का भूकंप आया। वहीं भूकंप की गहराई जमीन से करीब 10 किमी नीचे थी और यह सुबह 04:23 बजे आया था।

    यह भी पता हो कि, दुनिया का सबसे खतरनाक भूकंप चिली में ही बीते 22 मई 1960 को आया था। इसका रिक्टर स्केल पर 9.5 तीव्रता मापी गई थी। इस भूकंप के चलते सुनामी आ गयी थी और दक्षिण चिली समेत, जापान, फिलीपींस, पूर्वी न्यूजीलैंड जैसे कई देशों में इसने भयानक तबाही मचा दी थी।