विदेशी दूल्हा-दुल्हन का देसी अंदाज़, पारंपरिक विधि-विधान से रचाई शादी- देखें वीडियो

    Loading

    नई दिल्ली : हम सब जानते है भारतीय रीति-रिवाज और परंपराएं बहुत प्राचीन है। भारतीय विवाह दुनिया के बाकी विवाहों से काफी अलग है।भारतीय विवाह में कई ऐसे रस्म हैं, जिसे देखने के बाद दुनियाभर के लोग आकर्षित होते है और उसे अपनाने की कोशिश करते है। इसलिए अक्सर हम देखते हैं कि विदेश में भी लोग भारतीय परंपराओं के अनुसार शादी करना चाहते हैं। हल ही में सोशल मीडिया पर ऐसा ही एक वीडियो सामने आया है जिसे देखकर आप भी भारतीय होने पर और भी गर्व महसूस करेंगे। 

    भारत की पारंपरिक शादी 

    भारतीय शादियों में कई तरह की खासियत होती है। हिंदू परंपराओं से की गई शादी के भी अलग मायने होते है। शादी के दौरान मंडप में यज्ञ के सामने पंडित द्वारा पढ़ा जाने वाला पाठ, सिंदूर टीका, सात फेरे समेत तमाम प्रचलित रिवाजों का पालन किया जाता है। इन रीति-रिवाजों में कई ऐसे वचन व कथाएं हैं, जिनका अर्थ जानने के बाद लोग मंत्रमुग्ध हो जाते हैं। 

    भारतीय परंपरा के अनुसार विदेशियों की शादी

    हमारा देश प्राचीनता से भरा है जहां हर एक रीति रिवाज का अनोखा महत्व होता है। जब भारतीय परंपराओं के बारे में विदेश के लोग असल मतलब समझ पाते हैं तो वह बेहद आकर्षित होते हैं। विदेशियों के भीतर इस बारे में उत्सुकता बढ़ जाती है। ऐसे में कुछ ऐसा ही सोशल मीडिया पर वायरल होने वाले वीडियो में देखने को मिला।

    आपको बता दें कि रूस की महिला स्यामिक (syamik) ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपनी शादी के कई वीडियो और फोटो पोस्ट किए हैं। इस वीडियो में आपको नजर आएगा कि वह जिस पार्टनर से शादी कर रही है, वह भारतीय परंपराओं के अनुसार कर रही है और वे दोनों अपने इस भारतीय शादी को लेकर बेहद उत्साहित नजर आ रहे है।

    देसी अंदाज में तैयार हुई विदेशी दुल्हन 

    दरअसल स्यामिक भारतीय संस्कृति से काफी प्रभावित है। इसलिए वो हिंदू रीति रिवाज के साथ शादी करना चाहती थी और उसने यह सपना पूरा किया। स्यामिक ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर कई फोटो पोस्ट किए हैं। इतना ही नहीं, उसने कई फोटो और वीडियो का एक हाइलाइट भी बनाया है।  जिसमें देखा जा सकता है कि भारतीय रीति-रिवाजों के अनुसार, स्यामिक खुद को दुल्हन की तरह तैयार किया है। अपने हाथों में मेहंदी लगवाई है और फेरों के वक्त भारतीय पारंपरिक परिधान पहने हुए हैं। इस शादी से वह बेहद ही खुश दिखाई दे रही है।

    स्यामिक है सोशल मीडिया स्टार 

    आपको बता दें कि स्यामिक की सोशल मीडिया पर जबरदस्त फैन फोलोविंग है। स्यामिक के इंस्टाग्राम पर 16.4K फॉलोअर्स है और अक्सर एक्टिव रहते हैं। अपने लाइफ पार्टनर से शादी करके वह बेहद खुश है। मंडप में बैठकर अपने लाइफ पार्टनर के साथ खुशी-खुशी रीति-रिवाजों का पालन कर रही है। वायरल होने वाले इस वीडियो को देखने के बाद आपके भी चेहरे की रौनक बढ़ जाएगी।

    लाखों लोगों ने देखा शादी का वीडियो

    आपको बता दें कि इंस्टाग्राम (Instagram Reels) पर विटी वेडिंग नाम के अकाउंट द्वारा यह वीडियो जैसे ही अपलोड किया गया, इसे लोगों ने खूब लाइक किया। इस वीडियो को करीब 4 हजार लोगों ने लाइक किया, जबकि करीब एक लाख बार इसे देखा जा चुका है।