नई दिल्ली: रूस और यूक्रेन के बीच लड़ाई थमने का नाम नहीं ले रही है। रूसी सैनिकों की तरफ से किये गए हमले में सैनिक तो मारे गए हैं साथ ही बड़ी तादात में लोग भी घायल हुए हैं। यूक्रेन में फंसे भारतीयों (Indians Stranded In Ukraine) को लेकर केंद्र सरकार पूरी तरह से मुस्तैद नजर आ रही है। भारत सरकार ने इसके लिए ऑपरेशन गंगा शुरू किया है। जिसमें अब बड़ी ही तेजी दिख रही है। केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया (Jyotiraditya M. Scindia) ने कहा कि आज 3,726 भारतीयों की वतन वापसी होगी।
ज्ञात हो कि केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कहा कि ऑपरेशन गंगा के तहत 3,726 भारतीयों को आज बुखारेस्ट से 8 फ्लाइट, सुसेवा से 2 फ्लाइट, कोसिसे से 1 फ्लाइट, बुडापेस्ट से 5 फ्लाइट और रेज़ज़ो से 3 फ्लाइट से भारत वापस लाया जाएगा।
Under Operation Ganga, 3726 Indians will be brought back home today on 8 flights from Bucharest, 2 flights from Suceava, 1 flight from Kosice, 5 flights from Budapest and 3 flights from Rzeszow: Union Civil Aviation Minister Jyotiraditya M. Scindia
(file pic) pic.twitter.com/hQ7ViqUxx8
— ANI (@ANI) March 3, 2022
गौर हो कि यूक्रेन में फंसे भारतीय नागरिकों को वापस लाने के मोदी सरकार की तरफ से ‘ऑपरेशन गंगा’ चलाया जा रहा है। इसके साथ ही विदेश मंत्रालय ने भारतीयों को निकालने में सहायता करने के मकसद से एक आधिकारिक ट्विटर हैंडल ‘ऑप गंगा’ हेल्पलाइन भी शुरू की है। भारत सरकार ने रोमानिया, पोलैंड, स्लोवाकिया और हंगरी में कंट्रोल रूम बनाए हैं।