unique wedding gujarat-kshama-bindu-set-to-marry-herself and-go-solo-honeymoon-first-case-in-india

    Loading

    नई दिल्ली: देश में फ़िलहाल शादी का सीजन (Wedding Season) शुरू है। सोशल मीडिया (Social Media) पर आये दिन शादी की तस्वीरें और वीडियोज वायरल होते रहते हैं। कुछ शादियां अपनी अनोखे वेडिंग कार्ड के लिए चर्चा में रहती है। तो कुछ शादियां लोगों के डांस और हंगामे को लेकर सुर्ख़ियों में रहती है। लेकिन, अब गुजरात (Gujarat) की एक लड़की की शादी एक अनोखे कारण के चलते सुर्ख़ियों में हैं। 

    गुजरात (Gujarat) की रहने वाली 24 साल की लड़की 11 जून को शादी करने जा रही हैं। इस लड़की का नाम क्षमा बिंदु (Kshama Bindu) है। अपनी शादी के लिए लहंगा से लेकर पार्लर और ज्वेलरी तक सब बुक किया है। किसी भी शादी में दूल्हा और दुल्हन की जरूरत होती है, लेकिन गुजरात के वडोदरा में अनोखी शादी होने वाली है। यह शादी बिना दूल्हे के होने वाली है। जी हाँ, हम सच कह रहे हैं। क्षमा किसी लड़के से नहीं बल्कि खुद के साथ शादी करने जा रही है। 

     
     
     
     
     
    View this post on Instagram
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     

    A post shared by Kshama Bindu (@kshamachy)

    खास बात यह है कि,  क्षमा शादी में होने वाली सभी रीति रिवाजों के साथ अपनी नई जिंदगी शुरू करने वाली है। यहां तक कि वह सिंदूर तक लगाएंगी। लेकिन इस शादी में न ही दूल्हा होगा और न बारात। गुजरात में शायद ही ऐसी शादी पहले कभी किसी ने देखी होगी। 

    मीडिया से बात करते हुए क्षमा ने बताया, वह कभी शादी नहीं करना चाहती थी। लेकिन दुल्हन बनना उनका सपना था। इसलिए क्षमा ने खुद से शादी करने का फैसला किया। इसके बाद क्षमा ने ऑनलाइन जानकारी निकाली कि क्या किसी देश की महिला खुद से शादी की है। लेकिन उन्हें कहीं कुछ नहीं मिला। क्षमा ने कहा कि, वह भारत में सोलो शादी करने वाली शायद पहली लड़की के तौर पर उदाहरण स्थापित करेंगी।

    बता दें कि, क्षमा प्राइवेट नौकरी करती हैं। उन्होंने अपनी शादी के बारे में कहा, खुद से शादी करना खुद के लिए, बिना शर्त प्यार होने की प्रतिबद्धता है। यह आत्म-स्वीकृति का काम है। लोग ऐसे किसी व्यक्ति से शादी करते हैं, जिससे वे प्यार करते हैं। मैं खुद से प्यार करती हूं। इसलिए मैंने खुद से शादी करने का फैसला किया।

    खास बात यह है कि क्षमा शादी के बाद हनीमून पर भी जाने वाली है। उन्होंने कहा कि, खुद से शादी करने को कुछ लोग अप्रासंगिक मान सकते हैं। लेकिन मैं जो दिखाना चाहती हूं वह यह है कि महिलाएं मायने रखती हैं। उन्होंने कहा, उनके माता-पिता खुले विचारों वाले हैं और उन्होंने शादी के लिए आशीर्वाद दिया। क्षमा 11 जून को शादी करने वाली है और वह गोत्री के एक मंदिर से शादी करने वाली है। शादी में लेने के लिए खुद से पांच कसमें लिखी हैं। इतना ही नहीं शादी के बाद क्षमा हनीमून पर भी जाएंगी। इसके लिए उन्होंने गोवा को चुना है जहां वह दो हफ्ते तक रहेंगी।

     
     
     
     
     
    View this post on Instagram
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     

    A post shared by Kshama Bindu (@kshamachy)

    सोलोगैमी या ऑटोगैमी मतलब एक व्यक्ति का खुद से शादी करना होता है। सोलोगैमी के समर्थकों का तर्क है कि खुद से शादी करने स्वयं की अहमियत की पुष्टि करना है। यह एक खुशहाल जीवन की ओर ले जाता है। इसे स्व विवाह भी कहते हैं।

    भारत में सोलोगैमी का यह पहला मामला है। इससे पहले ऐसा अमेरिका में हुआ था। साल 1993 में लिंडा बारकर ने खुद से शादी कर ली थी। उस शादी में उन्होंने 75 मेहमानों को भी आमंत्रित किया था और सभी रस्में अदा की थीं। अपनी शादी को लेकर लिंडा बारकर ने कहा था, ‘यह अपने लिए कुछ करने जैसा है। इसका संदेश यह है कि खुद को खुश रखने के लिए किसी का इंतजार न किया जाए।’