मुंबई : पिछले कुछ दिनों से देश में हार्ट अटैक (Heart Attack) से मौत होने के कई मामले सामने आए हैं। इससे जुड़ें कई वीडियो भी सामने सोशल मीडिया (Social Media) पर वायरल (Viral Video) हो रहे हैं। कभी किसी को जिम में हार्ट अटैक आ रहा है, तो किसी की गाड़ी चलाते हुए हार्ट अटैक से मौत हो रही है।
ऐसी ही एक घटना गुजरात (Gujrat) के वलसाड में हुई है। एक व्यक्ति बाइक पर बैठकर अपने पिता से बातें कर रहा था। इस दौरान वह बाइक सहित जमीन पर गिर पड़ा। उसके पिता उसे इलाज के लिए अस्पताल ले गए। हालांकि, इससे पहले ही इस शख्स की मौत हो गई थी। इस दिल दहला देने वाले घटना का एक वायरल वीडियो भी सामने आया है। वीडियो को देखकर कई लोग दंग रह गए हैं। मृतक का नाम दीपक भंडारी है।
હાર્ટ એટેકથી વધુ એક યુવકનું મોત: મોપેડ પર શાંતિથી બેઠેલો શખ્સ એકાએક ધડામ દઇને ઢળી પડ્યો, જુઓ દમણનો ચોંકાવનારો VIDEO#gujarat #valsad #daman #heartattack #man #CCTV #Iamvadodara #Iav pic.twitter.com/BfEVwpbwUp
— I am vadodara (@iamVadodara) March 23, 2023
Courtesy : I am vadodara
मिली जानकारी के अनुसार दीपक भंडारी (उम्र 52 वर्ष) दीव-दमन में रहते हैं। उसका देवक इलाके में एक होटल है। बुधवार सुबह दीपक रोज की तरह होटल गए। कर्मचारियों से बातचीत के बाद वे बाहर निकले। इसी बीच बाइक पर पिता से बातचीत करते हुए दीपक अचानक नीचे गिर गया।
इसके बाद उसके पिता ने होटल के कर्मचारियों की मदद से दीपक को नजदीकी अस्पताल ले गए। हालांकि, वहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। डॉक्टर ने यह भी बताया कि दिल का दौरा पड़ने से उनकी मौत हुई है। इस बीच यह पूरी चौंकाने वाली घटना होटल में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है।