मुंबई: पिछले काफी समय से शाहरुख खान की फिल्म ‘जवान’ की रिलीज को लेकर असमंजस की स्थिति बनी हुई थी। अब खुद शाहरुख खान ने इस रहस्य से पर्दा उठा दिया है। शाहरुख खान ने सोशल मीडिया पर फिल्म का टीजर शेयर करते हुए इसकी रिलीज डेट की घोषणा भी कर दी है। अब ये फिल्म 7 सितंबर को रिलीज होगी।
Ok thank u everyone. Some said my face not visible in #Jawan poster….so putting my face here….don’t tell the director & producer. Love u all & hope to meet u in theatres on #7thSeptember2023 love u and bye pic.twitter.com/WvBnCVBsf5
— Shah Rukh Khan (@iamsrk) May 6, 2023
शाहरुख खान द्वारा शेयर किये गए 17 सेकेंड के टीजर और पोस्टर में शाहरुख खान का ब्लर चेहरा दिखाया गया है, जो एक केवल वायर से लटके हुए नजर आते हैं। ये क्लिप सामने आती ही तेजी से वायरल हो रहा है। लोग जमकर इसे शेयर कर रहे हैं। फिल्म की रिलीज डेट को लेकर कई तरह की खबरें सामने आ रही थी। पहले इसकी रिलीज डेट 2 जून बताई गई थी। फिर 25 जून को जवान के रिलीज होने की खबरें आने लगी। लेकिन अब शाहरुख खान ने तमाम कयासों पर विराम लगाते हुए इसकी रिलीज डेट का खुलासा कर दिया है। जवान आगामी 7 सितंबर को सिनेमाघरों में दस्तक देगी।
एटली कुमार के निर्देशन में बनने वाली फिल्म ‘जवान’ में शाहरुख खान के अलावा सान्या मल्होत्रा, विजय सेतुपति और नयनतारा भी अहम् रोल में नजर आएंगे। शाहरुख खान पिछली बार जनवरी में सिनेमाघरों में रिलीज हुई फिल्म ‘पठान’ में नजर आए थे। 500 करोड़ की कमाई के साथ ‘पठान’ इस साल की अब तक की सबसे सक्सेसफुल फिल्म साबित हुई है