Swati maliwal and Ram Rahim
File Pic

    Loading

    नई दिल्ली. जहां एक तरफ दिल्ली महिला आयोग (DCW) प्रमुख स्वाति मालीवाल (Swati Maliwal) ने बीते बुधवार को दोषी बलात्कारी और हत्यारे गुरमीत राम रहीम सिंह (Gurmeet Ram Rahim Singh) इंसान को पैरोल देने के लिए हरियाणा सरकार की आलोचना की थी। वहीं दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाती मालीवाल ने अब सीधे खट्टर सरकार से गुरमीत राम रहीम के पैरोल पर 5 सवाल पूछे हैं।

    दरअसल आज अपने द्वारा किए ट्वीट के मुताबिक, दिल्ली महिला आयोग (DCW) प्रमुख स्वाति मालीवाल ने पूछा है कि, 

    • 1.क्या राम रहीम को पैरोल कोर्ट ने दी? यदि हां तो किस कोर्ट ने?
    • 2. आपके मंत्री ने कहा कि पैरोल आपकी सरकार के जेल विभाग का मुद्दा है, तो क्या गृह मंत्री ने झूठ बोला ? क्या पैरोल ज़िला अधिकारी ने दी ?
    • 3. पैरोल सिर्फ बेहद ज़रूरी कारणों पर दी जाती है, राम रहीम को क्या ज़रूरी काम है?
    • 4.जो सरकारी लोग उसके ‘सत्संग’ में गए, उनपे क्या कार्यवाही होगी?
    • 5. क्या सरकार ने बाबा को Good Conduct Prisoner माना?

    बता दें कि, बीते बुधवार को ही कहा कि दोषी बलात्कारी और हत्यारे राम रहीम पैरोल पर रह कर जगह-जगह सत्संग कर रहा है और इस सत्संग में हरियाणा के विधानसभा उपाध्यक्ष और मेयर शामिल हो रहे हैं।उन्होंने ये भी कहा कि, गुरमीत राम रहीम अपनी छवि को साफ करने की कोशिश कर रहा है। वहीं हरियाणा सरकार से उनकी अपील है कि तुरंत इसकी पैरोल रद्द कर उसे जेल भेजा जाए।

    पता हो कि, राम रहीम फिलहाल 40 दिन के पैरोल पर बाहर हैं। उन्होंने पिछले हफ्ते वर्चुअल सत्संग की मेजबानी की थी। हालांकि यह कदम आदमपुर विधानसभा उपचुनाव से ठीक पहले उठाया गया है। विदित हो कि, आदमपुर में तीन नवंबर को उपचुनाव होने हैं।