
दिल्ली: Google, Meta, Amazon, Microsoft, SAP के बाद अब एंटरटेनमेंट दिग्गज Disney ने 7000 कर्मचारियों की छंटनी (Lay Off) का ऐलान किया है। कर्मचारियों की कटौती का फैसला सीईओ बॉब इगर ने किया है। इगर ने पिछले साल दिसंबर में कंपनी की बागडोर संभाली थी। डिज़नी की 2021 की वार्षिक रिपोर्ट के अनुसार समूह ने उस वर्ष 2 अक्टूबर तक दुनिया भर में 1,90,000 लोगों को रोजगार दिया था। उनमें से 80 प्रतिशत समय से पहले थे।
नए कार्यकाल में करना पड़ रहा कई चुनौतियों का सामना
सीईओ बॉब इगर ने कहा कि मैं इस फैसले को बहुत गंभीरता से लेता हूं। मुझे दुनिया भर में अपने कर्मचारियों की प्रतिभा और प्रतिबद्धता पर गर्व है। डिज़नी में कर्मचारियों की कटौती के साथ उन्होंने पिछली तिमाही में ग्राहकों की संख्या में गिरावट की भी सूचना दी। सीईओ का पद संभालने के बाद इगर को अपने नए कार्यकाल में कई चुनौतियों का सामना करना पड़ रहा है। डिज्नी फ्लोरिडा के गवर्नर रॉन डीसेंटिस के साथ विवाद में भी फंस गया है। डिज्नी को नेटफ्लिक्स (Netflix) से भी कड़ी टक्कर मिल रही है।
Disney plans to cut 7,000 jobs and reward shareholders
Read @ANI Story | https://t.co/LzXIWjJJGR#Disney #layoffs #GlobalWorkforce pic.twitter.com/WJyg4kQMFq
— ANI Digital (@ani_digital) February 9, 2023
5.5 अरब डॉलर की होगी बचत
इन नौकरियों में कटौती से अनुमानित 5.5 अरब डॉलर की बचत होगी। कहा जा रहा है कि कर्मचारियों की ये कटौती आने वाले वर्षों में कंपनी के पुनर्गठन के मकसद से है। पिछले पांच वर्षों में, कंपनी ने अब तक 3 बार पुनर्गठन किया है। पहला 2018 में लाइव स्ट्रीमिंग व्यवसाय को गति देने के लिए किया गया था। उसके बाद कंपनी ने करीब 32 हजार कर्मचारियों को कोरोना काल में नौकरी से निकाल दिया।
कई बड़ी कंपनियों ने कर्मचारियों को निकाला
दिसंबर 2022 में सीईओ का पद संभालने वाले बॉब इगर के सामने नई चुनौतियां हैं। कंपनी पर मंदी का गहरा असर पड़ रहा है। कई अन्य बड़ी कंपनियों ने भी कर्मचारियों की छंटनी की है. आर्थिक मंदी की वजह से कई बड़ी कंपनियां संकट में हैं। Google ने भी बड़े पैमाने पर छंटनी की है। गूगल ने करीब 12,000 लोगों की छंटनी की थी। गूगल के अलावा मेटा (फेसबुक और इंस्टाग्राम), अमेजन, माइक्रोसॉफ्ट, सैप, ओएलएक्स और कुछ अन्य बड़ी कंपनियों ने अपने कर्मचारियों की छंटनी की है।
- नेटफ्लिक्स (Netflix): नेटफ्लिक्स को भी इस साल आर्थिक रूप से झटका लगा है, कंपनी ने दो चरणों में कर्मचारियों की कटौती की है।
- मेटा: फेसबुक की मूल कंपनी मेटा भी बड़ी छंटनी की तैयारी कर रही है।
- Amazon: ई-कॉमर्स कंपनी Amazon अपने 18 हजार कर्मचारियों को नारियल देने जा रही है।
- Seagate Technologies : हार्ड ड्राइव बनाने वाली एक अहम कंपनी ने भी 3000 कर्मचारियों की छंटनी की है।
- इंटेल: 18 हजार करोड़ रुपये बचाने के लिए करीब 20 फीसदी कटौती की संभावना है।
- Microsoft: अपेक्षित आमदनी न होने के कारण Microsoft ने 10 हज़ार कर्मचारियों की छंटनी की है।