Commercial LPG cylinder
फ़ाइल फोटो

    Loading

    नई दिल्ली. सुबह की बड़ी खबर के अनुसार नया वित्त वर्ष और अप्रैल के पहले दिन सरकारी ऑयल मार्केटिंग कंपनियों (OMCs) ने LPG गैस सिलेंडर (Commercial Gas Cylinder) के दामों में फिर से बड़ी बढ़ोतरी की है। आज यानी शुक्रवार को कॉमर्शियल सिलेंडर के दाम में 250 रुपए का बड़ा इजाफा हुआ है। इसके साथ ही अब 19 KG के इस सिलेंडर की कीमत अब 2553 रूपए होगी। हालांकि, घरेलू गैस सिलेंडर की कीमतों मे फिर कोई बढ़ोतरी नहीं की गई है।

    गौरतलब है कि, बीते 22 मार्च को घरेलू रसोई गैस सिलेंडर के दाम में 50 रुपए की बढ़ोतरी की गई थी, जबकि कॉमर्शियल LPG गैस सिलेंडर सस्ता हुआ था। जहाँ अब दिल्ली में घरेलू LPG गैस सिलेंडर कीमत 949.50 रुपए है। लेकिन वहीं कॉमर्शियल सिलेंडर के दाम दाम बढ़ने से होटल और रेस्टोरेंट पर इसका व्यापक असर दिखाई देगा। साथ ही इसका प्रभाव आम ग्राहकों की जेब पर भी पड़ेगा क्योंकि लागत में इजाफा होने से बाहरी खाने की कीमतें फिर बढ़ना तय है।

    गौरतलब है कि बीते 22 मार्च को घरेलु रसोई गैस सिलेंडर की कीमत में 50 रुपए की बढ़ोतरी की गई है। इसके चलते अब दिल्ली में 14.2 किलो का बिना सब्सिडी वाला सिलेंडर अब 949.50 रुपए में मिल रहा है। 5 किलो वाला LPG सिलेंडर 349 रुपए, 10 किलो वाला 669 रुपए और 19 किलो वाला कमर्शियल सिलेंडर 2003.50 रुपए में मिलेगा। गौरतलब है कि अक्टूबर 2021 के बाद पहली बार 14.2 किलो के घरेलू सिलेंडर पर दाम बढ़ाए गए हैं।

    पता हो कि इस दौरान कमर्शियल सिलेंडर के दाम इस बीच लगातार बढ़ रहे हैं और बीते अक्टूबर 2021 से एक मार्च  2022 के बीच कामर्शियल सिलेंडर के दाम 275 रुपये बढ़ाए जा चुके हैं जिसका असर भी देखा गया था। वहीं अब फिर से आज अब कॉमर्शियल सिलेंडर के दाम में 250 रुपए का इजाफा होने से आम जनता और होटल और रेस्टोरेंट को बड़ा झटका लगा है।