37 साल की उम्र में गैस्पर्ड उलील की मौत, स्की दुर्घटना में गई जान

    Loading

    Marvel’s Moon Knight actor Gaspard Ulliel dies at 37 after tragic ski accident : मार्वल के मून नाइट अभिनेता गैस्पर्ड उलील (Marvel’s Moon Knight actor Gaspard Ulliel) को लेकर बड़ी खबर सामने आ रही है।  अभिनेता का निधन हो गया है।  वह ३७ साल के थे। आल्प्स में एक स्की दुर्घटना के बाद दुखद निधन हो गया है। एजेंसी फ्रांस-प्रेस के अनुसार, अभिनेता गैस्पर्ड उलील के एजेंट ने उनकी मौत को पुष्टि की है। उसके अनुसार, अभिनेता को 17 जनवरी को स्की दुर्घटना के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया था और उन्हें सिर में गंभीर तौर पर चोट लगी थी। इलाज के दौरान उनका निधन हो गया। 

    Gaspard Ulliel को हैनिबल राइजिंग में युवा हैनिबल के चित्रण के लिए जाना जाता है। उन्होंने सेंट लॉरेंट के साथ काम किया है और इट्स ओनली द एंड ऑफ द वर्ल्ड, ए वेरी लॉन्ग एंगेजमेंट, और बहुत कुछ में अभिनय किया है। उनकी आखिरी कृति मार्वल की मून नाइट होगी। श्रृंखला मून नाइट जल्द ही डिज्नी पर प्रसारित होने वाली है। 

     

     
     
     
     
     
    View this post on Instagram
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     

    A post shared by Gaspard Ulliel (@gaspard_ulliel)

    अभिनेता गैसपार्ड उलील फिल्म इंडस्ट्री में एक बेहतरीन अभिनेता के तौर पर जाने जाते है। उनके अब तक के अभिनय को दर्शकों ने हमेशा ही पसंद किया है।  सोशल मीडिया पर दिवंगत अभिनेता के फैन्स के साथ ही कई सितारों ने भी गैस्पर्ड उलील को श्रद्धांजलि दी है।