Nithya Menen
Photo - Instagram

    Loading

    मुंबई : साउथ (South) सिनेमा की मशहूर (Famous) एक्ट्रेस (Actress) नित्या मेनन (Nithya Menen) इस वक्त काफी सुर्खियों में है। हाल ही में उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर एक लेटेस्ट पोस्ट शेयर किया हैं। तस्वीरों में अभिनेत्री बेबी बंप फ्लॉन्ट करती नजर आ रही हैं। उनकी इन तस्वीरों की वजह से वो इस वक्त काफी चर्चा में हैं। इससे पहले भी वो अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर प्रेगनेंसी किट की तस्वीर शेयर की थी। जिसका रिजल्ट पॉजिटिव शो कर रहा था।

    जिसे देखने के बाद फैंस के होश उड़ गए थे। प्रशंसकों में हलचल मच गई थी। फैंस के मन में तरह-तरह के सवाल चल रहे थे। वहीं अब उन्होंने अपने लेटेस्ट पोस्ट के जरिए इन सभी से पर्दा उठा दिया हैं। अब उन्होंने नए पोस्ट के जरिए प्रेग्नेंसी का सच बताया है। नित्या मेनन ने बेबी बंप की तस्वीरें शेयर कर कैप्शन में लिखा, ‘नोरा! प्रेग्नेंसी कभी भी प्यारी नहीं लगी नोरा का किरदार निभाकर मुझे बहुत अच्छा लगा और बहुत मजा आया पर्दे के पीछे से बहुत सारी मनमोहक तस्वीरें साझा कर रही हूं। नोट: मैं वास्तव में प्रेग्नेंट नहीं हूं।’

     
     
     
     
     
    View this post on Instagram
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     

    A post shared by Nithya Menen (@nithyamenen)

    बता दें कि उनके इस प्रेग्नेंसी के पीछे की सच्चाई यह है कि वह सच में प्रेग्नेंट नहीं हैं। दरअसल, नित्या मेनन अंजलि मेनन की निर्देशित फिल्म ‘वंडर वुमन’ (Wonder Women) में प्रेग्नेंट नोरा की भूमिका निभा रही हैं।

     
     
     
     
     
    View this post on Instagram
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     

    A post shared by Nithya Menen (@nithyamenen)

    फिल्म ‘वंडर वुमन’ का निर्माण रोनी स्क्रूवाला और आशी दुआ सारा ने किया है। फिल्म में नित्या मेनन के अलावा नादिया मोइदु, पार्वती थिरुवोथु, अर्चना पद्मिनी, अमृता सुभाष, पद्मप्रिया और सयानोरा फिलिप भी मुख्य भूमिका में हैं। जो ओटीटी प्लेटफॉर्म सोनी लिव पर 18 नवंबर को रिलीज हुई है। जिसकी तस्वीरें नित्या इंस्टाग्राम पर शेयर की हैं।