अजय देवगन ने अपनी अपकमिंग फिल्म ‘May Day’ का नाम बदलकर रखा ‘रनवे 34’, इस तारीख को फिल्म होगी रिलीज 

    Loading

    मुंबई: बॉलीवुड सुपरस्टार अजय देवगन (Ajay Devgn) ने सोमवार को अपनी अपकमिंग फिल्म अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) और रकुल प्रीत सिंह (Rakul Preet Singh) के साथ घोषणा की। फिल्म का नाम पहले ‘मे डे’ (May Day) रखा गया था। लेकिन अब बदल कर “रनवे 34” (Runway 34) रखा गया हैं। इस बात की जानकारी खुद अजय देवगन ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर दी है। 

    अजय देवगन ने अपने ट्विटर अकाउंट पर एक पोस्ट शेयर किया है। पोस्ट शर्ते करते हुए एक्टर ने कैप्शन में लिखा- “मई डे अब रनवे 34 है। सच्ची घटनाओं से प्रेरित एक हाई-ऑक्टेन थ्रिलर जो मेरे लिए खास है, एक से अधिक कारणों से! # रनवे 34 – ईद पर लैंडिंग, 29 अप्रैल, 2022, जैसा कि वादा किया गया था।’ अजय देवगन के अलावा अमिताभ बच्चन और रकुल प्रीत सिंह का भी लुक शेयर किया गया हैं। 

     
     
     
     
     
    View this post on Instagram
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     

    A post shared by Amitabh Bachchan (@amitabhbachchan)

    गौरतलब है कि फिल्म में अजय देवगन एक पायलट के रूप में और सिंह उनके सह-पायलट के रूप में दिखाई देंगे, मेकर्स ने अब तक अमिताभ बच्चन के चरित्र का विवरण गुप्त रखा है। इस फिल्म में अंगिरा धारी भी हैं। टीम ने पिछले साल दिसंबर में शूटिंग शुरू की थी।

     
     
     
     
     
    View this post on Instagram
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     

    A post shared by Rakul Singh (@rakulpreet)

    वर्क फ्रंट की बात करें तो अजय देवगन रकुल प्रीत सिंह और सिद्धार्थ मल्होत्रा के साथ फिल्म ‘थैंक गॉड’ में जल्द नजर आएंगे।