Amol Palekar
Photo- Instagram

    Loading

    मुंबई : अभिनेता और फिल्म निर्देशक अमोल पालेकर की तबियत बिगड़ने के बाद उन्हें पुणे के दीनानाथ मंगेशकर अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती किया गया है। उनकी पत्नी संध्या गोखले ने मीडिया को बताया कि अमोल पालेकर की तबीयत को लेकर चिंता करने की कोई बात नहीं है। वो अब ठीक हो रहे हैं और पहले से उनका स्वास्थ्य काफी बेहतर है। 

    अमोल पालेकर की पत्नी ने कहा कि अनोल पालेकर को उनकी पुरानी बीमारी के इलाज के लिए उन्हें अस्पताल में भर्ती किया गया है। 10 साल पहले भी उन्हें इसी बीमारी के कारण अस्पताल में भर्ती कराया गया था। हालांकि, अब उनके स्वास्थ्य में पहले से काफी सुधार हुआ है।   

     
     
     
     
     
    View this post on Instagram
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     

    A post shared by Amol Palekar (@itssmeamol)

    अभिनेता अमोल पालेकर 70 और 80 के दशक में गोलमाल, घरोंदा, रंग-बिरंगी, श्रीमान श्रीमती, रजनीगंधा, चितचोर, नरम गरम, भूमिका, छोटी सी बात, सावन  जैसे कई फिल्मों में अपने किरदार से लोगों में अपनी अलग पहचान बनाई है।