Lianna Birthday
Photo - Instagram

Loading

मुंबई : टेलीविजन (Television) एक्ट्रेस (Actress) देबिना बनर्जी (Debina Bonnerjee) और एक्टर गुरमीत चौधरी (Gurmeet Choudhary) की बेटी लियाना (Lianna) आज एक साल की हो गई। इस खास मौके पर पैरेंट्स ने बेटी लियाना का पहला बर्थडे देबिना के होमटाउन कोलकाता में ग्रैंड तरीके से सेलिब्रेट किया है। एक्ट्रेस ने इस सेलिब्रेशन की तस्वीरों को अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर भी शेयर की हैं। जिसमें लियाना पिंक ड्रेस में पारी लग रही हैं।

लियाना के चेहरे पर केक लगा हुआ देखा जा सकता है। वहीं एक तस्वीर में देबिना बनर्जी और गुरमीत चौधरी अपनी बेटी को प्यार करते नजर आ रहे हैं। देबिना ने तस्वीरों को शेयर कर कैप्शन में लिखा, “और इस तरह वो 1 साल की हो गई.. जब से आप हमारे जीवन में आए हैं, कभी भी सुस्त क्षण नहीं आया …” बता दें कि देबिना के इस पोस्ट पर अब फैंस से लेकर सेलेब्स तक सभी लियाना को बर्थडे विश कर रहे हैं। 

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Debina Bonnerjee (@debinabon)

गौरतलब है कि 3 अप्रैल, 2022 दिन रविवार को देबिना बनर्जी ने अपनी पहली बेटी को जन्म दिया था। जिसकी जानकारी कपल ने अपने सोशल मीडिया पर पोस्ट के जरिए दिया था। देबिना बनर्जी और गुरमीत चौधरी दो बेटियों के पैरेंट्स हैं। उनकी दूसरी बेटी का जन्म 11 नवंबर, 2022 को हुआ था। कपल ने अपनी दूसरी बेटी का नाम दिविशा रखा है।