
मुंबई: पिछले दिनों एक इवेंट मैनेजर ने रैपर सिंगर यो यो हनी सिंह पर किडनैपिंग और मारपीट का आरोप लगाते हुए पुलिस में शिकायत दर्ज़ करवाई थी। अब हनी सिंह ने इस पर जवाब देते हुए इस पूरे मामले को झूठा और मनगढ़ंत बताया है। उन्होंने कहा कि,’ये आरोप केवल उनकी इमेज को खराब करने के लिए लगाया है। वो जल्द ही आरोपी के खिलाफ मानहानि का मुकदमा दायर करेंगे।
इवेंट मैनेजर ने लगाया था आरोप
बता दें कि इवेंट मैनेजर विवेक रवि रमन ने यो यो हनी सिंह पर अपने साथियों के साथ मिलकर उन पर हमला करने और किडनैप करने का आरोप लगाया था। पुलिस में की गई शिकायत में रमन ने कहा था कि,’उन्होंने यो यो हनी सिंह 3.0 नाम के एक म्यूजिक फेस्टिवल का आयोजन किया था, जो 15 अप्रैल को होने वाला था। रमन का कहना है कि इवेंट के दिन वो वेन्यू पर गए थे और पेमेंट नहीं करने को लेकर कुछ वेंडर्स से उनकी बहस हुई थी। जिसकी वजह से उन्हें ये शो कैंसिल करने के लिए मजबूर होना पड़ा। जिससे खफा होकर हनी सिंह ने अपने साथियों के साथ मिलकर उन पर हमला कर दिया और उनके साथ मारपीट की।
View this post on Instagram
हनी सिंह लेंगे लीगल एक्शन
हनी सिंह ने इंस्टाग्राम पर एक लंबा पोस्ट शेयर किया है। उन्होंने लिखा है कि,‘मुझपर लगाए सारे आरोप झूठे और बेबुनियाद हैं। मेरा और मेरी कंपनी का शिकायतकर्ता से कोई भी कनेक्शन या एग्रीमेंट नहीं है। ये खबर सिर्फ मेरी इमेज खराब करने और सस्ती पब्लिसिटी बटोरने के लिए फैलाई जा रही है। मेरी लीगल टीम जल्द ही इस पर एक्शन लेगी।