मुंबई : बॉलीवुड (Bollywood) एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी (Shilpa Shetty) बप्पा की बहुत बड़ी भक्त हैं। मंगलवार, 19 सितंबर को देशभर में गणेश चतुर्थी (Ganesh Chaturthi) मनाई जाएगी। जिसके लिए शिल्पा ने भी सारी तैयारियां पूरी कर ली हैं और हर साल की तरह इस साल भी उनके घर बप्पा का आगमन हो चुका है।
शिल्पा शेट्टी रविवार को अपने पति राज कुंद्रा (Raj Kundra) के साथ मुंबई के लालबाग राजा से भगवान गणेश की मूर्ति अपने घर लेकर आई हैं। इस दौरान करण कुंद्रा हमेशा की तरह अपने फेस को पूरी तरह से कवर किए हुए नजर आए। एएनआई ने शिल्पा शेट्टी के घर में बप्पा के आगमन का एक वीडियो अपने ऑफिसियल एक्स (ट्विटर) अकाउंट से शेयर किया है।
#WATCH | Maharashtra: Actress Shilpa Shetty & Raj Kundra welcome Bappa home for Ganesh Chaturthi. (17.09) pic.twitter.com/qPrXkitB5Z
— ANI (@ANI) September 18, 2023
बता दें कि शिल्पा शेट्टी के घर इस बार 13वीं बार बप्पा का आगमन हुआ है। एक्ट्रेस हर बार की तरह इस बार भी मुंबई के लालबाग राजा से गणेश चतुर्थी से दो दिन पहले भगवान गणेश की इको फ्रेंडली मूर्ति घर लेकर आई हैं। शिल्पा अपने घर में डेढ़ या तीन दिन के लिए बप्पा को विराजित करती हैं। विसर्जन के दिन एक्ट्रेस अपने पूरे परिवार के साथ भगवान गणपति की पूजा करती हैं। जिसके बाद बड़े धूमधाम के साथ बप्पा का विसर्जन करती हैं।
शिल्पा शेट्टी कुंद्रा पहली बार साल 2010 में गणपति बप्पा को अपने घर लेकर आई थीं। तब से लगातार उनके घर में ये परंपरा चलती आ रही है। बात करें शिल्पा शेट्टी के वर्कफ्रंट कि तो एक्ट्रेस इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म ‘सुखी’ को लेकर काफी चर्चा में हैं। सोनल जोशी द्वारा निर्देशित फिल्म ‘सुखी’ 22 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।