‘गूम है किसी के प्यार में’ अदाकारा किशोरी शहाणे का हुआ एक्सीडेंट, तस्वीरें पोस्ट कर दी खुद जानकारी

    Loading

    मुंबई: ‘घूम है किसी के प्यार में’ (Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin) फेम एक्ट्रेस किशोरी शहाणे (Kishori Shahane) से जुड़ी बड़ी खबर सामने आ रही है। अभिनेत्री के कार का खतरनाक एक्सीडेंट हुआ है। सौभाग्य से, अभिनेत्री और उनका परिवार सुरक्षित है। हालांकि उनकी कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई है। किशोरी शहाणे ने सोशल मीडिया पर एक्सीडेंट की कुछ तस्वीरें पोस्ट कर इसकी जानकारी अपने फैंस को दी है। अभिनेत्री ने अपनी कार की एक ट्रक की चपेट में आने की एक तस्वीर और दुर्घटना के कारण उसके कार का हुए नुकसान की तस्वीरें पोस्ट की हैं। 

    इन तस्वीरों के साथ किशोरी ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट भी लिखा हुआ है। अभिनेत्री ने बताया कि ‘हमारी कार का एक्सीडेंट हो गया.. कार का काफी नुकसान हुआ है। जान बच गई… भगवान भला करे… जाको रखे सैया मार खातिर न कोई। #बचाओ #जीवन #भगवान को बचाओ।‘ 

     
     
     
     
     
    View this post on Instagram
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     

    A post shared by Kishori Shahane Vij (@kishorishahane)

    किशोरी ने पोस्ट की हुई एक्सीडेंट की तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं। अभिनेत्री के को-एक्टर ने भी इसपर अपनी प्रतिक्रिया दी हैं। आपको बता दें, किशोरी शहाणे हिंदी के अलावा मराठी फिल्म इंडस्ट्री का एक बड़ा चेहरा है। वह एक प्रशिक्षित शास्त्रीय और लोक नृत्यांगना भी हैं। उनके अभिनय को दर्शक काफी पसंद करते है।