Malaika Arora
Photo- Instagram

    Loading

    मुंबई : 14 फरवरी (February) यानि आज (Today) के दिन को कपल (Couple) वैलेंटाइन डे (Valentine Day) के नाम से मानते है। इस दिन कपल एक दुसरे से अपने प्यार (Love) का इजहार (Express) करते है। इस दिन को आम लोगों के साथ-साथ फिल्म (Film) जगत (World) के स्टार्स (Stars) भी इस पल को बड़े रोमांटिक (Romantic) तरीके से सेलिब्रेट (Celebrate) करते है। इस लिस्ट में मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर भी शामिल है।

    मलाइका अरोड़ा ने अपने इन्स्टाग्राम पर एक तस्वीर पोस्ट की है। जिसमें अभिनेता अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा एक बंद कमरें में रोमांटिक अंदाज में एक दुसरे को गले लगाते हुए दिखाई दे रहे है। मलाइका अरोड़ा अपने कैप्शन में लिखी ‘मेरा’ और हार्ट का इमोजी भी लगाई। हालांकि, इससे पहले अभिनेत्री अर्जुन के साथ इतनी क्लोज तस्वीरें कभी भी अपने सोशल मीडिया पर पोस्ट नहीं की है। तस्वीरों को देखकर फैंस भी यही कयास लगा रहे है, की ये दोनों भी अपने वैलेंटाइन डे को सेलिब्रेट कर रहे है।

     
     
     
     
     
    View this post on Instagram
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     

    A post shared by Malaika Arora (@malaikaaroraofficial)

    तस्वीर में अभिनेत्री टॉप और शॉर्ट्स में  बोल्ड दिखाई दे रही है। वहीं अर्जुन कपूर लोअर और टीशर्ट पहने दिखाई दे रहे है। मलाइका अरोड़ा द्वारा पोस्ट इस तस्वीर को अब तक 3 लाख से अधिक लोगों ने पसंद किया है। मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर पिछले काफी समय से एक दुसरे के साथ रिलेशनशिप में है। हालांकि, इस बात को इन दोनों ने कभी खुलकर नहीं बताया है। लेकिन इन तस्वीरों को देखकर कई सवाल खड़े हो रहे है। जिसका जवाब सिर्फ अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा ही दे सकते है।