मसाबा गुप्ता ने बचपन में डैड विवियन रिचर्ड्स के साथ की खूब यात्रा, सालों बाद खुद किया खुलासा

    Loading

    मुंबई: बॉलीवुड अभिनेत्री नीना गुप्ता (Neena Gupta) की बेटी और फैशन डिजाइनर मसाबा गुप्ता (Masaba Gupta) ने अपने पिता पूर्व क्रिकेटर विवियन रिचर्ड्स (Vivian Richards) के साथ अपने बचपन के दिनों को याद करती दिखाई दी। आपको बता दें, नीना और वेस्टइंडीज के पूर्व क्रिकेटर एक दूसरे के साथ लिविंग रिलेशनशिप में रहते थे। इसके बाद साल 1989 में नीना गुप्ता ने मसाबा (Masaba Gupta) को जन्म दिया। तब से वह अपनी बेटी का पालन-पोषण एक सिंगल मदर के रूप में कर रही है। 

    कर्ली टेल्स से बात करते हुए फैशन डिजाइनर ने कहा कि उन्होंने अपने बचपन के दिन दुनिया घूमने में बिताई। जो मुझे लगता है कि शायद एक बच्चे के लिए यह एक अच्छी स्थिति है। लेकिन मैं मुंबई में पैदा हुई हूं और पली-बढ़ी हूं। सच कहूं तो मैं दूसरे शहर में तब तक नहीं रह सकती जब तक कि वहां काम चल रहा हो मैं हमेशा से जुहू की लड़की रही हूं, वहीं बड़ी हुई हूं।’ 

     
     
     
     
     
    View this post on Instagram
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     

    A post shared by Masaba (@masabagupta)

     

    मसाबा ने आगे कहा, ‘जब भी मेरे पास समय होता था, या फिर स्कूल में छुट्टी होती थी उस समय मैं यात्रा कर रही होती थी। मैं मेरे पिता के साथ हमेशा यात्रा करती थी। हम इंग्लैंड जाते थे, हम अफ्रीका ताजे थे। इसलिए हम हमेशा कहती हूं कि मैं एक यात्रा करने वाला बच्चा हूं लेकिन मेरा दिल मुंबई में है।’