अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस : बॉलीवुड के ”थप्पड़” ने समाज के रुढ़िवादी सोच से लिया ”पंगा”

मुंबई. ऐसा माना जाता है कि फिल्म इंडस्ट्री एक तरह से समाज का आईना होता है। समाज और फिल्म इंडस्ट्री एक दूसरे पर निर्भर है ऐसा कहना भी गलत नहीं है। अक्सर देखने को मिलता है कि, जो हमारे समाज में चल रहा

Loading

मुंबई. ऐसा माना जाता है कि फिल्म इंडस्ट्री एक तरह से समाज का आईना होता है। समाज और फिल्म इंडस्ट्री एक दूसरे पर निर्भर है ऐसा कहना भी गलत नहीं है। अक्सर देखने को मिलता है कि, जो हमारे समाज में चल रहा है, वो हमें फिल्मों के जरिए दिखाया जाता है। ताकि समाज में कुछ बदलाव हो सके। लेकिन, कभी- कभी समाज का असर फिल्म इंडस्ट्री में भी होता है। समाज में आज महिलाओं को अपना हुनर दिखाने का मौका मिल रहा है। उसी तरह बॉलीवुड में भी अब अभिनेत्रियों को लीड रोल में दिखाया जा रहा है।

70 के दशक के मुकाबले आज हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में काफी बदलाव हो चुके है। पहले फिल्मों में केवल अभिनेताओं को हे लीड रोल में दिखाया जाता था। लेकिन, आज अभिनेत्रियों को भी अपना हुनर दिखाने का मौका मिल रहा है। इस साल कुछ ऐसा ही होने वाला है। जिसकी धमाकेदार शुरुआत हो चुकी है। इस साल बॉलीवुड में अभिनेत्रियों का बोल-बाला रहने वाला है। आज 8 मार्च यानि अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर जानते है, ऐसे ही अभिनत्रियों की दमदार फिल्मों के बारे में…

दीपिका पादुकोण – छपाक 
बॉलीवुड में अभिनेत्री दीपिका पादुकोण ने कई अच्छी फिल्मो में काम किया है। दीपिका ने एक साल की शुरुआत काफी धमाकेदार की थी। इस साल दीपिका की फिल्म छपाक रिलीज हुई। इस फिल्म में दीपिका एसिड अटैक सवाईवर लक्ष्मी अग्रवाल के भूमिका में नजर आयी थी। मेघना गुलजार के डायरेक्शन में बनी फिल्म 10 जनवरी 2020 को रिलीज हो चुकी है। इस फिल्म में दीपिका के साथ  विक्रांत मेस्सी  भी नजर आये थे। लेकिन, यह फिल्म कुछ खास कमाल नहीं दिखा पायी। इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर कुल मिलाकर 34.08 करोड़ की कमाई की है।

कंगना रनौत – पंगा,थलाईवी, धाकड़ 
बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत इस साल तीन धमाकेदार फिल्मों में नजर आने वाले है। कंगना की फिल्म ‘पंगा’ 24 जनवरी 2020 को रिलीज हो चुकी है। इस फिल्म में कंगना के अलावा जस्सी गिल, नीना गुप्ता, ऋचा चड्ढा भी नजर आयी थी। इस फिल्म का डायरेक्शन अश्विनी अय्यर तिवारी ने किया था। हालांकि, यह फिल्म दर्शकों को ज्यादा पसंद नहीं आई। फिल्म पंगा ने कुल मिलाकर 28.80 करोड़ की कमाई की थी।  

इसके बाद आने वाले दिनों में कंगना की और दो फिल्में रिलीज होने वाली है। कंगना की फिल्म थलाईवी 26 जून को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। इस फिल्म में कंगना तमिलनाडु की पूर्व मुख्यमंत्री दिवंगत डॉ. जे. जयललिता के किरदार में नजर आने वाली है। इसके बाद कंगना की अगली फिल्म धाकड़ इसी साल 6 जुलाई को रिलीज होने वाली है।

तापसी पन्नू – थप्पड़  
अभिनेत्री तापसी पन्नू की फिल्म ‘थप्पड़’ 28 फरवरी 2020 को रिलीज हो चुकी है। अनुराग सिन्हा के डायरेक्शन में बनी इस फिल्म शादीशुदा जिंदगी के बारे में बताया गया है। इस फिल्म ने पहले दिन 3.07 करोड़, दूसरे दिन 5.05 करोड़, तीसरे दिन 6.54 करोड़, चौथे दिन 2.26 करोड़, पांचवें दिन 2.21 करोड़ और छठे दिन 2.01 करोड़ रुपये की कमाई की है।  

विद्या बालन – शकुंतला देवी 
हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में सबसे हटकर फिल्मों में काम करने वाली अभिनेत्री विद्या बालन इस साल फिल्म शकुंतला देवी में नजर आने वाली है। यह फिल्म 8 मई को रिलीज होने वाली है। मानव कंप्यूटर के नाम से मशहूर  रही शकुंतला देवी की जिंदगी पर यह फिल्म बन रही है। इस फिल्म को कंटेंट क्रिएटर कंपनी एबन्डेंशिया एंटरटेनमेंट बना रही है। इस फिल्म का प्रोडक्शन विक्रम मल्होत्रा कर रहे हैं।

जान्हवी कपूर – गुंजन सक्सेना: द कारगिल गर्ल 
फिल्म धड़क से बॉलीवुड में डेब्यू करने वाली अभिनेत्री जान्हवी कपूर इस साल फिल्म ‘गुंजन सक्सेना: द कारगिल गर्ल’ में नजर आने वाली है। इस फिल्म में जान्हवी  भारत की पहली महिला  पायलट गुंजन सक्सेना की किरदार में नजर आने वाली है। डायरेक्टर शरण शर्मा की फिल्म 13 मार्च को रिलीज होने वाली है। इस फिल्म में जान्हवी के अलावा  पंकज त्रपाठी, अंगद बेदी भी नजर आने वाले है।  

आलिया भट्ट –  गंगूबाई काठियावाड़ी 
बॉलीवुड में कम उम्र में बड़ी फिल्मों में बेहतरीन काम करने वाली अभिनेत्री आलिया भट्ट इस साल फिल्म ‘गंगूबाई काठियावाड़ी’में नजर आने वाली है। संजय लीला भंसाली के डायरेक्शन ने बन रही यह फिल्म हुसैन जैदी की किताब ‘माफिया क्वीन्स ऑफ मुंबई’ पर आधारित है। यह फिल्म 11 सितंबर 2020 को रिलीज होने वाली है। इस फिल्म में आलिया भट्ट  मुंबई के कमाठीपुरा इलाके में कोठा चलाने वाली गंगूबाई की भूमिका में नजर आने वाली है।