प्रियंका चोपड़ा ने दुबई में फ्लॉन्ट किया अपना स्टाइलिश लुक, देख आप भी दीवाने हो जाओगे

    Loading

    मुंबई: बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक, अपनी पहचान बनाने वाली प्रियंका चोपड़ा की शादी सबसे चर्चित रही है। बॉलीवुड से हॉलीवुड तक अपना सफर तय चुकीं एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) किसी भी परिचय की मोहताज नहीं हैं। 2018 में प्रियंका ने अमेरिकन सिंगर निक जोनास (Nick Jonas) से शादी करके सबको चौंका दिया। प्रियंका अब भले शादी के बाद विदेश शिफ्ट हो गई हों लेकिन फैंस के बीच वह हमेशा छाई रहती हैं। प्रियंका भी अपने फैंस से उतना ही प्यार करती है। 

    प्रियंका और निक के फैंस उनकी जोड़ी को बहुत पसंद करते है। फैंस को हमेशा उनकी वीडियोज और फोटोज का इंतज़ार रहता है। प्रियंका अपने फैशन और स्टाइल के लिए भी जानी जाती हैं। प्रियंका अक्सर अपने फैंस के लिए वीडियो और फोटोज शेयर करते रहती हैं। ऐसे में अब प्रियंका ने अपने कुछ तस्वीरें शेयर की है। जो इस वक़्त सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।

    दरअसल प्रियंका इस वक़्त दुबई में हैं। अब प्रियंका ने वह से कुछ अपनी फोटोज शेयर की है। इन तस्वीरों में एक्ट्रेस बेहद खूबसूरत लग रही हैं। फोटोज में प्रियंका ने ऑरेंज कलर के बेहद स्टाइलिश सूट में नजर आ रही हैं। प्रियंका ने अपने बालों को भी एक तरफ से क्लिप किया है। प्रियंका ने इन तस्वीरों में अपना स्टाइलिश ज्वैलरी भी फ्लॉन्ट करती नजर आ रही हैं। तस्वीर में प्रियंका ने गले में सोने और डायमंड से बानी चैन पहन रखी हैं। साथ ही उन्होंने कानों में भी लंबे ईयररिंग्स भी पहना हुआ हैं। प्रियंका का ये लुक उनके फैंस को बहुत पसंद आ रहा है।

    गौरतलब है कि निक और प्रियंका अक्सर एक-दूसरे से बहुत प्यार करते हैं। हाल ही में, एक कॉन्सर्ट के दौरान निक ने प्रियंका को परफेक्ट लाइफ पार्टनर कहा था। इस पर उनके भाई ने भी रिएक्ट किया था। निक ने कहा था-  अगर मैंने कभी अपने जीवन में कोई अच्छा निर्णय लिया है तो वो है प्रियंका से शादी करना। शुक्र है कि मुझे परफेक्ट लाइफ पार्टनर मिला।’