Riya Chakraborty
Photo- Instagram

    Loading

    मुंबई : एक्ट्रेस (Actress) रिया चक्रवर्ती (Rhea Chakraborty) 2 साल के बाद अपने काम (Work) पर वापस (Back) लौटी (Returned) है। उनका ये 2 साल का समय काफी मुश्किलों के साथ बीता है। अभिनेत्री सुशांत सिंह राजपूत (Sushant Singh Rajput) के निधन के बाद से अपने काम से दूरियां बना ली थी, लेकिन अब चीजें सामान्य होने के बाद वो अपनी काम की ओर फिर लौट चली है। अदाकारा ने हाल ही में अपने इन्स्टाग्राम पर अपना एक वीडियो पोस्ट की है।

    रिया चक्रवर्ती वीडियो में एक रेडियो स्टूडियो में गाना गाते नजर आ रही है। अभिनेत्री अपने कैप्शन में लिखी ‘कल, मैं 2 साल बाद काम पर गई थी। मेरे सबसे कठिन समय में मेरे साथ खड़े रहने वाले सभी लोगों का बहुत-बहुत धन्यवाद! कोई बात नहीं, सूरज हमेशा चमकता है, कभी हार मत मानो! वीडियो में अभिनेत्री ब्लैक कलर की सूट पैंट पहने दिखाई दे रही है, साथ ही अभिनेत्री ने अपने बालों को भी खुला रखा है। अभिनेत्री प्रोफेशनल ड्रेस में काफी खूबसूरत नजर आ रही है।

     
     
     
     
     
    View this post on Instagram
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     

    A post shared by Rhea Chakraborty (@rhea_chakraborty)

    उनका ये लुक और अपने काम पर वापस लौटना उनके दर्शकों और कई सेलेब्स को काफी अच्छा लगा है। उनके दर्शक उनके वापस काम पर लौटने से बहुत खुश दिखाई दे रहे है। गौरतलब है की 29 वर्षीय रिया चक्रवर्ती के बॉयफ्रेंड सुशांत सिंह राजपूत साल 2020 में अपने घर में पंखे से लटके पुलिस को मृत पाए गए थे। जिसके बाद अभिनेत्री को सुशांत सिंह राजपूत को आत्महत्या के लिए उकसाने और उनके संपत्ति का दुरूपयोग करने का उनपर आरोप लगाया गया था।

     
     
     
     
     
    View this post on Instagram
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     

    A post shared by Rhea Chakraborty (@rhea_chakraborty)

    अदाकारा को इस मामले के लिए जेल भी जाना पड़ा था। हालांकि, वो इस वक्त जमानत पर जेल से बाहर है। रिया चक्रवर्ती साल 2021 में रिलीज थ्रिलर फिल्म ‘चेहरे’ में अपना अभिनय करते नजर आई थी। इस फिल्म में उनके साथ बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन भी अपनी मुख्य भूमिका में दिखाई दिए थे।