संजय दत्त निभाएंगे भगवान शिव का किरदार, अभिनेता के हाथ लगा बड़ा प्रोजेक्ट

    Loading

    मुंबई: अभिनेता संजय दत्त (Sanjay Dutt) को लेकर बड़ी खबर सामने आ रही है। अभिनेता बहुत जल्द भगवान शिव के किरदार में दिखाई देंगे। मिली जानकरी के अनुसार, संजय दत्त एक म्यूजिक वीडियो में नजर आएंगे, जिसका निर्देशन सोहम शाह करेंगे। संजय फिलहाल अमेरिका में हैं लेकिन उनके इस हफ्ते मुंबई लौटने की उम्मीद है। संजय दत्त मुंबई में लौटने से पहले मेकर्स ने म्यूजिक वीडियो के प्री-प्रोडक्शन पर काम शुरू कर दिया है। दीपक मुकुट निर्माता होंगे, जबकि शब्बीर अहमद ने गीत लिखे हैं। जल्द ही इसकी आधिकारिक घोषणा हो सकती है। 

    सूत्र ने इस बारे में ज्यादा जानकारी देते हुए कहा है कि, ‘यह निर्देशक सोहम का विचार था और दत्त के साथ उनके अच्छे संबंध हैं। सोहम ने उन्हें इस विषय पर बताया और संजय ने उनसे कहा कि वह अमेरिका से वापस आने के बाद जल्द ही इस पर काम करेंगे। इस म्यूजिक वीडियो की शूटिंग मुंबई में होगी। सोर्स ने आगे बताया कि, ‘गाने की प्रोडक्शन वैल्यू ज्यादा होने वाली है। जो सेट खड़ा किया जाएगा वह भी भव्य हैं।’  निर्माता दीपक मुकुट ने ज्यादा जानकारी देते हुए कहा कि हां, हमें एक साथ काम करना है। हम योजना बना रहे हैं। हम संजय से बातचीत कर रहे हैं। यह एक पौराणिक गीत नहीं है, बल्कि भगवान गणेश के गीतों की तर्ज पर है। जिसमें वो भगवान शिव का किरदार निभाते दिखेंगे।’ 

     
     
     
     
     
    View this post on Instagram
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     

    A post shared by Sanjay Dutt (@duttsanjay)

     

    सोहम ने ‘काल’ (2005), ‘लक’ (2009) और वेब सीरीज ‘फिक्सर’ (2019) का निर्देशन किया है। दीपक मुकुट ने हाल के दिनों में ‘मुल्क’ और ‘धाकड़’ जैसी फिल्मों का समर्थन किया है। संजय दत्त की बात करें तो, वह बहुत जल्द ‘केजीएफ 2’, ‘पृथ्वीराज’, ‘शमशेरा’ और ‘द गुड महाराजा’ जैसे फिल्मों में अहम किरदार में दिखाई देंगे।