मुंबई: बॉलीवुड अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी कुंद्रा (Shilpa Shetty) के पति और बिजनेसमैन राज कुंद्रा (Raj Kundra) को अश्लील फिल्में बनाने और कुछ ऐप के जरिये इन्हें प्रदर्शित करने के मामले में गिरफ्तार किया गया था। मुंबई क्राइम ब्रांच इस मामले की जांच कर रही है। मुंबई क्राइम ब्रांच का कहना है कि राज कुंद्रा इस मामले में साजिशकर्ता के तौर पर सामने आ रहे हैं और उनके पास राज कुंद्रा के खिलाफ पर्याप्त सबूत भी मौजूद हैं।
ऐसे अब हाल ही में कबर सामने आई की मुंबई पुलिस ने करीब 1500 पन्नों की चार्जशीट दायर की है। इस चार्जशीट में शिल्पा शेट्टी से लेकर उन तमाम लोगों के बयान हैं जो इस केस से जुड़े है। ऐसे में खबरों की मानें तो चार्जशीट में शिल्पा शेट्टी कहा है की उनको उनके पति के काम के बारें में कुछ नहीं पता था। वे अपने कामों में बिजी रहती थी। इसलिए उन्हें कि राज के काम के बारे में कोई आईडिया नहीं था।
ऐसे में अब शिल्पा के बयान पर शर्लिन चोपड़ा (Sherlyn Chopra) ने अपनी प्रतिक्रिया दी है। एक्ट्रेस ने शिल्पा का मजाक उड़ाते हुए कहा ”येड़ा बनकर पेड़ा खाना’ हुआ। दरअसल हाल ही में मुंबई पुलिस ने चार्जशीट (Police Chargesheet) दायर की है। इस पर शिल्पा के बयान पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए एक वीडियो साझा है। शर्लिन ने कहा- ‘कुछ मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार दीदी यानी (शिल्पा शेट्टी) का यह कहना है कि उनको उनके पति के काम के बारे में कुछ नहीं था। और साथ ही दीदी ने ये भी कहा कि उनको उनके पति के चल-अचल संपत्ति के स्रोत की भी जानकारी नहीं है।’
येडा बनके पेड़ा खाना.. 🤪 pic.twitter.com/PIRDhihAHQ
— Sherlyn Chopra 🇮🇳 (@SherlynChopra) September 16, 2021
एक्ट्रेस ने आगे कहा- ‘अब इस बात में कितने सच्चाई है इसका अनुमान आप खुद लगा सकते हैं। वैसे इसे क्या कहते हैं। येड़ा बनकर पेड़ा खाना है ना।’ गौरतलब है कि शर्लिन ने राज कुंद्रा के साथ ऐसे करीब 15 से 20 प्रोजेक्ट किए हैं। साथ ही आपको बता दें इस केस से जुड़ी कई बातें सामने आ रही हैं। जांच में पता चला है कि राज कुंद्रा ने पोर्न फिल्मों के बिजनेस के लिए एक WhatsApp ग्रुप बनाया था, जिसका नाम “एच अकाउंट्स’ था। इस व्हाट्सअप ग्रुप में 5 मेंबर्स थे।