Ankita Lokhande Marriage
Photo - Instagram

Loading

मुंबई : टीवी एक्ट्रेस (TV Actress) अंकिता लोखंडे (Ankita Lokhande) अपने सोशल मीडिया (Social Media) पर काफी एक्टिव रहती हैं। जहां वो अक्सर अपनी तस्वीरें और वीडियो शेयर करती रहती हैं। वहीं हाल ही में एक्ट्रेस ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट अपनी दूसरी शादी करने का वीडियो शेयर की हैं। जी हां, आपने बिल्कुल सही सुना एक्ट्रेस अंकिता लोखंडे ने 38 साल की उम्र में दूसरी शादी रचा ली हैं, लेकिन इस बार भी उनके हस्बैंड पति विक्की जैन (Vicky Jain) ही बने हैं।

अंकिता लोखंडे और विक्की जैन ने अपनी दूसरी वेंडिंग एनिवर्सरी से पहले ही दोबारा एक-दूसरे के साथ शादी रचाई है। वीडियो में देखा जा सकता है कि अंकिता लोखंडे पिंक कलर की सिमरी साड़ी में अपने पति विक्की जैन के सामने खड़ी हैं। वहीं विक्की जैन फॉर्मल ड्रेस में अपने घुटनों पर बैठकर अंकिता को फूलों का गुलदस्ता देते हुए प्रपोज कर रहे हैं।

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Ankita Lokhande Jain (@lokhandeankita)

जिसके बाद दोनों एक-दूसरे को लिपलॉक करते हुए भी दिखाई दे रहे हैं। कपल की ये शादी क्रिश्चन अंदाज में हुई है। वीडियो में कपल के पास पादरी (फादर) भी खड़े दिखाई दे रहे हैं। वीडियो शेयर करते हुए अंकिता लोखंडे ने लिखा, “हमने दोबारा शादी कर ली।” एक्ट्रेस के इस पोस्ट को फैंस से लेकर सेलेब्स तक सभी लाइक करते हुए कमेंट कर रहे हैं। 

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Ankita Lokhande Jain (@lokhandeankita)

बता दें कि अंकिता लोखंडे और विक्की जैन लंबे समय तक एक-दूसरे को डेट करने के बाद 14 दिसंबर, 2021 को शादी के बंधन में बंधे थे। विक्की जैन पेशे से एक बिजनेसमैन हैं।