6 साल बाद नेटफ्लिक्स के शो में एक साथ नजर आएंगे कपिल शर्मा और सुनील ग्रोवर

Loading

मुंबई: कपिल शर्मा का शो सुनील ग्रोवर के कॉमेडी तड़का के बिना अधूरा ही माना जाता रहा है। जबसे कपिल शर्मा के शो से सुनील ग्रोवर की विदाई हुई तबसे ये शो ना तो दर्शकों की उम्मीद पर खरा उतरा और ना ही मेकर्स की। लेकिन ऐसा लगता है कि जल्द ही कपिल शर्मा की कॉमेडी में सुनील ग्रोवर का रंग नजर आने वाला है।

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Netflix India (@netflix_in)

नेटफ्लिक्स ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें कपिल शर्मा और सुनील ग्रोवर एक साथ नजर आ रहे हैं। इस वीडियो में दोनों की पुरानी जुगलबंदी साफ देखी जा सकती है। कहा जा रहा है कि नेटफ्लिक्स के नए शो में कपिल शर्मा और सुनील ग्रोवर एक साथ नजर आएंगे।

बता दें कि साल 2017 में दोनों के बीच अनबन की वजह से सुनील ग्रोवर ने शो को टाटा बाय बाय कर दिया था। सालों के झगड़े के बाद सुनील ग्रोवर और कपिल शर्मा एक बार फिर एक पार्टी में साथ में नजर आए। सोशल मीडिया पर दोनों का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें सुनील ग्रोवर कपिल शर्मा के सामने एक शर्त रखते हुए दिखाई देते हैं, जिसमें वे कहते हैं, इस बार हवाई जहाज से नहीं बल्कि सड़क से ऑस्ट्रेलिया जाएंगे। इस पर कपिल मुस्कुराते हुए हां बोलते हुए दिखाई देते हैं। इस वीडियो में राजीव ठाकुर, कीकू शारदा, कृष्णा अभिषेक और अर्चना पूरन सिंह भी दिखाई दे रहे हैं।