आज है दिव्या दत्ता का जन्मदिन, जानें उनके जीवन से जुड़ी दिलचस्प बातें

    Loading

    मुंबई: आज है बॉलीवुड एक्ट्रेस दिव्या दत्ता (Divya Dutta) का जन्मदिन। एक्ट्रेस आज अपना 44 वां जन्मदिन सेलिब्रेट कर रही है। दिव्या ने  अपनी एक्टिंग के दम पर सपोर्टिंग किरदारों में भी जान भर देती हैं। दिव्या का जन्म पंजाब में हुआ था। दिव्या की  मां डॉ. नलिनी दत्ता एक सरकारी अधिकारी थीं। एक्ट्रेस जब 7 साल की थी तभी उनके पिता का निधन हो गया था। दिव्या ने अपने करियर की शुरुआत 1994 में आई फिल्म इश्क में जीना इश्क में मरना से की थी।

    दिव्या ने अपने करियर में  100 से ज्यादा फिल्मों में अलग-अलग तरह की भूमिका निभाने वाली बेहतरीन एक्ट्रेस में से एक है। दिव्या मुंबई आने से पहले पंजाब के रीजनल टीवी कमर्शियल्स के लिए मॉडलिंग करती थीं। उसके बाद उन्हें पहली हिंदी फिल्म ‘इश्क में जीना इश्क में मरना’ (1994) मिली। लेकिन दिव्या को सलमान खान की फिल्म ‘वीरगति’ से पहचान मिली। इसके बाद उन्होंने अपनी मातृभाषा पंजाबी में ‘शहीद-ए-मोहब्बत’ नाम की फिल्म में ‘जीनत’ का मुख्य किरदार किया और हर तरफ से वाहवाही लूटी। 

    इसी बीच दिव्या का नाम इंडियन आर्मी में लेफ्टिनेंट संदीप शेरगिल से जुड़ा। लेकिन दोनों का रिश्ता लंबे समय तक नहीं चल पाया। बाद में दोनों अलग हो गए। दिव्या को 19 साल की उम्र में अमेरिका से शादी का प्रपोजल मिला था। लड़का डॉक्टर था लेकिन दिव्या ने शादी छोड़ करियर पर फोकस किया। हालांकि अभी भी दिव्या ने शादी नहीं की है। दिव्या को बेस्ट सपोर्टिंग एक्ट्रेस का नेशनल अवार्ड मिल चुका है।